कूर्म द्वादशी, 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में राम लला की नव निर्मित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। ये मूर्ति Z + सिक्योरिटी के साथ मंदिर पहुंची और गर्भ गृह में स्थापित हुई। इस मूर्ति की पहली झलक की फोटो दिन भर जमकर वायरल हुई ,लोग मूर्ति देख भाव विभोर हो गए। अब इस मूर्ति का अदभुद विश्लेषण सामने आया हैं
प्रतिमा में दिख रहे रामलला 5 वर्ष के है, अतः ये भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की मूर्ति है। उनके चारों तरफ आभामंडल को भी प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया गया है।
इस मूर्ति की लंबाई 4.24 फ़ीट ऊँची है।
उनके मस्तक के ऊपर स्वस्तिक, ॐ, चक्र, गदा और भगवान सूर्य सुशोभित हैं।
मूर्ति की दाईं हाथ की तरफ मत्स्य, कूर्म, वराह, नृसिंह और वामन अवतार को दर्शाया गया है।
बाईं तरफ परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि को दिखाया गया है। इस तरह भगवान विष्णु के दशावतार पूरे होते हैं
प्रभु के चरण के नीचे कमल का फूल है। दाईं तरफ रामजी के परमभक्त हनुमान हैं और बाईं तरफ नीचे भगवान विष्णु के वाहन पक्षीराज गरुड़ हैं।