क्या कोई सभ्य व्यक्ति या समाज ये सोच भी सकता है की धर्म का पालन ना करने पर महिला का बलात्कार किया जाए! और ऐसी सोच रखने वाला क्या धार्मिक हो सकता है या होगा अधर्मी? कर्नाटक से ऐसा घटिया मामला सामने आया जो कट्टरपंथियों की गंदी और घटिया सोच, उनकी तालीम, मानसिकता को उजागर करता है। एक मुस्लिम महिला का सामूहिक बलात्कार कर मुस्लिम आरोपियों ने इसे मजहब के लिए किया कृत्य बताया और महिला के लिए सजा..
ऐसी घटिया मानसिकता के लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं हो सकती लेकिन विचारणीय बात यह है कि इन कट्टरपंथी जेहादियों के दिमाग में यह बातें भरी कहां जाती है और कैसे भरी जाती है? इस पर प्रशासन को विचार करना चाहिए और ऐसे हर केंद्र को जो ऐसी कट्टरपंथी तथा घटिया सोच लोगों के दिमाग में भर्ती है उसे पूरी तरह मिट्टी में मिला देना चाहिए। मजहब के नाम पर बलात्कार, लूट, आतंक क्या ये सब सही है? लेकिन इनपर कोई मजहबी ठेकेदार कुछ नहीं बोलेगा...शायद उनके हिसाब से सही ही है......!
कर्नाटक के होटल से हिंदू साथी के साथ ठहरी एक मुस्लिम महिला को उठाकर ले जाने वाले मुस्लिम लड़कों को उसका सामूहिक बलात्कार करने का कोई अफ़सोस नहीं है। आरोपितों ने पुलिस को बताया है कि यह बलात्कार उन्होंने अपने मजहब के लिए किया था, क्योंकि पीड़िता इस्लाम के रास्ते से भटक रही थी। पुलिस जाँच में और भी कई तथ्य सामने आए हैं।
पुलिस ने बताया, “पूछताछ के दौरान जिन सात आरोपितों ने पीड़िता से बलात्कार किया था, उन्होंने कोई अफ़सोस जाहिर नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह सब उन्होंने मजहब के लिए किया है। उन्होंने बताया कि महिला को पहले भी मुस्लिम छोड़कर अन्य धर्म के लोगों से मिलने-जुलने पर चेतावनी दी गई थी, लेकिन वह नहीं मानी। इसलिए उसका बलात्कार करके उसे सजा दी।”
घटना 7 जनवरी 2024 की है। कुछ मुस्लिम युवकों ने हावेरी के हनागल के एक होटल में हिन्दू व्यक्ति के साथ रुकी मुस्लिम महिला का यहाँ से अपहरण करके जंगल में लेकर गए थे और वहाँ अलग-अलग जगहों पर उससे सामूहिक बलात्कार किया था। उन्होंने हिन्दू पुरुष से भी मारपीट की थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। बाद में महिला ने मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में अब तक 18 मुस्लिमों युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
हावेरी में बन गए हैं मुस्लिम गैंग
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट बताती है कि हावेरी में मुस्लिम युवकों ने दूसरे धर्म के लोगों के साथ सम्बन्ध रखने वाली मुस्लिम महिलाओं को परेशान करने के लिए कई ग्रुप बना लिए हैं। ये लोग व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आपस में जुड़े हैं और कोडवर्ड में बात करते हैं। ये ग्रुप आसपास के होटल, बस स्टैंडों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सक्रिय रहते हैं। ईगल, X, Y और Z आदि नाम के ऐसे ग्रुप सक्रिय हैं।
यह जब भी कोई अलग-अलग धर्मों के महिला पुरुष को साथ में देखते हैं तो उनको निशाना बनाते हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के फ़ोन को जब्त करके फोरेंसिक जाँच के लिए भेजे गए हैं। उनसे डाटा रिकवर किया जा रहा है। एक आरोपित ने इस मामले में जमानत याचिका भी दायर की है। हालाँकि, पुलिस का कहना है वह पूरी कोशिश करेगी कि किसी भी आरोपित को जमानत ना मिले।
क्या थी घटना?
मामला कर्नाटक के हावेरी जिले का है और 7 जनवरी 2024 की है। उत्तर कन्नड़ जिले के रहने वाले एक हिन्दू युवक और एक मुस्लिम महिला होटल के एक कमरे में ठहरे थे। इसकी जानकारी मिलने पर अक्कीलुर के कुछ मुस्लिम युवक होटल पहुँच गए। वहाँ वीडियो बनाते हुए कमरे का नम्बर रिकॉर्ड किया। इसके बाद ये लोग कमरा खोलने को कहते हुए धमकियाँ दीं।
जब कपल ने होटल स्थित अपने कमरे को खोला तो आरोपितों ने कमरे में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इनलोगों को हिंदू पुरुष की बुरी तरह पिटाई की। इसके साथ ही मुस्लिम महिला के साथ भी जमकर मारपीट की। इसके बाद ये मुस्लिम युवक महिला को उठाकर अपने ले गए थे और जंगल में तीन बार उसके साथ गैंगरेप किया था।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद यहाँ काफी बवाल मचा था। इस मामले में भाजपा ने कॉन्ग्रेस सरकार से SIT जाँच की माँग की थी। पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में जाँच आगे बढ़ने पर पूरे गैंग का खुलासा हुआ और अब गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर 18 हो चुकी है।
फासी देनी चाहिये ऐसो को 😡👺
ReplyDelete