अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार हो रहा है , प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा समारोह कुर्म द्वादशी ,२०८० (22 जनवरी 2024) को होगी। राम लला जहां विराजमान होंगे उस गर्भ गृह की फोटो सामने आई है जिसे देखकर लोग भाव विभोर हो रहे हैं। कुछ लोग इस फोटो को देख 500 वर्षों के लंबे संघर्ष को याद कर रहे हैं। ये फोटो मन को अदभुद शांति देने वाली है।
गौरतलब है कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा होगा। इसके लिए तैयारियाँ जोरों-शोरों से हो रही हैं। इस अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। इनके अतिरिक्त 3000 वीआईपी समेत 7000 निमंत्रण भेजे गए हैं। इनमें कारसेवकों का परिवार भी हैं जिन्होंने राम मंदिर के लिए अपनी जान गवा दी। ट्रस्ट का कहना है कि आयोजन में 10 हजार से 15000 लोगों के आने का इंतजाम होगा।
ये भी मालूम हो कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 86 साल के पंडित लक्ष्मीकांत मथुरानाथ दीक्षित कराएँगे। बता दें कि जब महाराष्ट्र के ब्राह्मणों ने छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक करने से मना कर दिया था, तब पंडित दीक्षित के पूर्वजों ने उनका राजतिलक किया था।