इस भव्य 108 ft लंबी 3500 किलो वजन की अगरबत्ती को बनाने में 6 माह का समय लगा है, 191 किलो देशी गौमाता का घी लगभग 1500 किलो गोबर का पाउडर, इसके अलावा नारियल, हवन सामग्री, गूग्गल आदि का प्रयोग कर भक्ति और समर्पण भाव से इसे तैयार किया गया है। इस अगरबत्ती की लागत लगभग 5 लाख है तो इसे अयोध्या ले जाने में लगभग 15 लाख का खर्चा आएगा। इस अगरबत्ती को वडोदरा से अयोध्या तक शोभायात्रा के साथ ले जाया जाएगा।
108 Ft लंबी 3500 किलो की गौसेवकों द्वारा तैयार गौमय अगरबत्ती... गाजे बाजे के साथ पहुंचेगी अयोध्या
December 26, 2023
0
राम मंदिर के लिए अनेकों लोगों ने संघर्ष किया है अनेकों ने संकल्प लिए तो अनेकों ने कई वर्षों तक तपस्या की है। अब जब राम मंदिर तैयार हो रहा है तो लोगों का उत्साह अलग ही स्तर पर है। अलग अलग तरीके से लोग प्रभु के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं, देश ही नही विश्वभर में एक अलग ही दिव्य वातावरण तैयार हो रहा है। वडोदरा गुजरात में राम मंदिर के लिए एक ऐसी अगरबत्ती तैयार हो रही है जो लगभग डेढ़ माह तक जलेगी। 👇वीडियो