आप लोगो ने दीमक देखी होगी दीमक देखने में एक बहुत नरम एवं शांतिप्रिय प्राणी होता है।
शरीर में कोई घातक और कठोर अंग तक नहीं होते हैं,बनावट और बाहरी लुक ऐसी कि बड़ी दया आ जाये अगर कोई इसके बारे में जानता न हो तो इसे पाल ले किंतु...
ये क्यूट से लिजलिजे सफेद जीव कितने खतरनाक होते हैं ये तो वह लोग जानते हैं जिनके घरों में या खेतों, बगीचों में इनका वास हो जाये,घर बगीचे तो छोटी चीज जंगलों के बड़े बड़े पेड़ नष्ट कर देते हैं,उर्वरा भूमि को बंजर बना देते हैं।
अकेला दीमक मल्लब कुछ नहीं पर अगर ये इकाई से दहाई तक पहुँचे तो अरबों तक पहुँचने में इन्हें साल भर नहीं लगता है।
दीमक बड़े संगठित होते हैं,इनके घर किले जैसे होते हैं किंतु ये जमीन में बिल बनाकर के भी रह लेते हैं।इनकी एक सुदृढ सांगठनिक व्यवस्था होती है और ये व्यवस्था पुराने काल से चली आ रही है उसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
होता कुछ यूँ है जब इनकी कॉलोनी में इनकी जनसंख्या बढ़ जाती है तब इनमें आपस में ही युद्ध होता है,युद्ध के कारण इनका एक गुट उस कॉलोनी को छोड़कर के दूसरी जगह भागता है और ये निर्वासित दीमक लोगों के घरों की कुर्सी दरवाजों के नीचे शरण लेते हैं और फिर उस फर्नीचर को चुन चुन कर खाने लगते हैं फिर एक दिन अपनी खुद की कॉलोनी बना डालते हैं।
कॉलोनी में गृहयुद्ध इनके विस्तार की जैविक नीति के लिए होता है यदि गृहयुद्ध न हो तो फिर इनका विस्तार न होगा इनकी जनसंख्या न बढ़ेगी। ये अपनी जनसंख्या विस्तार के लिए ही आपस में लड़ते हैं और जब एक नई कॉलोनी बस जाती है तब पूर्ववर्ती कॉलोनी से इनके फिर से रिश्ते बन जाते हैं।
दीमकों के उन्मूलन के लिए सबसे बढ़िया तरीका है कि इन्हें शुरुवात में ही नष्ट कर दो अन्यथा उसके बाद ये किसी भी कीटनाशक से समाप्त नहीं होते हैं।
अपने आसपास देखते रहना चाहिए कि ये कॉलोनी तो नहीं बसा रहे हैं