भारत के विज्ञान ने राजनीति का वह दौर भी देखा है जब वैज्ञानिकों के अपहरण, हत्या और गिरफ्तारी की जाती थी। राजनीति आज के दौर में भी है, जहाँ हमारे वैज्ञानिक विश्व में ऊंचे से ऊंचा कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
इस भारतीय राजनीति के प्रणेता नरेंद्र मोदी हैं, विश्व जिनका लोहा मानता है। यह स्वीकार करते हुए विश्वभर से बधाई संदेश आ रहे हैं। लेकिन राजनीति का भोंडा आदर्शवाद हमें मोदी को धन्यवाद देने से रोक रहा है। कितने ऐसे पोस्ट हैं जो मोदी को इसके लिए धन्यवाद दे रहे हैं? बहुत मुश्किल!
हम ऐसे आदर्शवाद से ऊपर रहने का पक्षधर हैं और विश्व में इस ऐतिहासिक सफलता के लिए मोदी को धन्यवाद प्रेषित करते हैं। यह कामना करते हैं कि मोदी सा नेतृत्व इस देश को लगातार मिलता रहे, ताकि भारत को ये वैज्ञानिक सफलताएं हासिल करने में कोई अड़चन न आए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए