क्या आपको पता है मीलेट यानी "मोटा अनाज" यानी "सुपर फूड" इसकी ब्रांड एंबेसडर हैं एक आदिवासी महिला "लहरी बाई" जिनके प्रशसंक हमारे प्रधानमंत्री जी भी हैं और उन्होंने लहरी बारी को प्रशंसा करते हुए ट्वीट भी किया था।
लहरी बाई के पास मोटे अनाज के वे बीज हैं, जो लोगों की थाली ही नहीं बल्कि खेतों से भी गायब हो गए हैं.उनके बीज बैंक को दुर्लभ माना गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सुदूर आदिवासी डिंडोरी (Dindori) जिले की लहरी बाई (Lahri Bai) आज राष्ट्रीय सुर्खियां बन गई हैं. 27 साल की इस आदिवासी महिला के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,"लहरी बाई पर गर्व है,जिन्होंने श्री अन्न के प्रति उत्कृष्ट समर्पण दिखाया है.उनके प्रयास कई अन्य लोगों को प्रेरित करेंगे."
डिंडौरी। मध्यप्रदेश की आदिवासी महिला लहरी बाई (lahri bai) की दुनियाभर में चर्चा हुई। लहरी बाई पोषक अनाज की ब्रांड एंबेसडर (brand ambassador of millet) भी बन गई है और उन्होंने अनाज के बीजों की 150 से अधिक किस्मों को संरक्षित कर एक बैंक बना दिया है।
खतरनाक जंगलों के बीच सिलपिड़ी गांव की रहने वाली बैगा आदिवासी महिला लहरी बाई की जिद और जुनून ने आज दुनिया में पहचान दिला दी। उसने विलुप्त हो रहे मिलेट क्राप्स (मोटे अनाज) को संरक्षित करने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया। स्कूल में भी कदम नहीं रखा और कच्चे घर को ही बीज बैंक बना दिया। लहरी बाई की चर्चा संयुक्त राष्ट्र संघ (uno) तक हुई तो कलेक्टर ने लहरी बाई की ब्रांडिंग की। कलेक्टर समेत कई स्थानों पर लहरी बाई के पोस्टर लगाए गए। आज लोग लहरी बाई को मिलेट्स की ब्रांड एंबेसडर कह रहे हैं।
लहरी बाई को हमेशा उपहास मिलते गए, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह किए बगैर कड़ी मेहनत की और मिलेट के बीजों का संरक्षण किया और अपना देसी बीज बैंक ही बना दिया। लहरी बाई अनुभव से बताती हैं कि उन्होने किशोरावस्था से ही मिलेट के बीजों का संरक्षण चालू कर दिया था। बैगा आदिवासी समुदाय के लोग उनका काफी मजाक उड़ाते थे, लेकिन उनके मन में सिर्फ दो ही मिशन थे। एक तो शादी न करके माता-पिता की सेवा करना और दूसरे मिलेट के बीजों का संरक्षण करके इनकी खेती को बढ़ावा देना।
क्या है मिलेट
मिलेट क्राप्स मोटे अनाज वाली फसलों को कहते हैं, जिसमें ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, सांवा, रागी, कुट्टू और चीना आदि अनाज आते हैं। मिलेट क्राप्स को सुपरफूड भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की सबसे अधिक मात्रा रहती है।