विकीलीक्स की लीक हुए केबल्स के मुताबिक कमलनाथ ने 1976 में अमेरिका को न्यूक्लियर डील के संबंध में गोपनीय जानकारी दी थी। ये आरोप उसी कमलनाथ पर लग रहे हैं जिनपर पहले से ही 1984 सिख दंगों का दाग लगा हुआ है, और यही कमलनाथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हैं
भाजपा ने विकीलीक्स केबल्स के हवाले से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को घेरा है। भाजपा ने विकीलीक्स की रिपोर्ट के हवाले से कमलनाथ पर 1976 में अमेरिका को न्यूक्लियर डील की गोपनीय जानकारी देने का आरोप लगाया है। विकीलीक्स के पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ यूएस डिप्लोमेसी के डॉक्यूमेंट को भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसे लेकर हड़कंप मचा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई नेताओं ने कमलनाथ पर निशाना साधा है।
मध्य प्रदेश को जनता के लिए ये अत्यंत महत्वपूर्ण खबर है। उन्हें सोचना होगा को क्या वो ऐसी पार्टी को वोट देंगे जिसके नेता 1984 सिख दंगों के साथ साथ देश से गद्दारी और अमेरिका को दलाली के मामले में भी आरोपित हों? बाकी चाइना को लेकर तो कांग्रेस को कई बार पहले जी निशाना बनाया गया है ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ ने देश के साथ धोखा किया है। विकीलीक्स पर कमलनाथ जवाब दें। कमलनाथ ने 1976 में न्यूक्लियर परीक्षण की भारत की गोपनीय जानकारी अमेरिका को गोपनीय जानकारी दी। वहीं, भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि बेहद चौंकाने वाला खुलासा। पहले 1984 के दंगों में शामिल थे और अब देश के साथ धोखा। कांग्रेस नेताओं का यहीं चरित्र है।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह बात तो सही है कि जो कमलनाथ का दामन है, वह बहुत दागों से भरा है। चाहे 1984 के सिख दंगों की बात हो या अब यह नया खुलासा है। यह बहुत खतरनाक है। जिस प्रकार से उन्होंने हिंदुस्तान की हमारे देश की सुरक्षा पर कुठाराघात किया है। सारंग ने कहा कि यदि इसमें कमलनाथ का हाथ तो उनको आगे आकर सफाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कमलनाथ अभी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बनने की बात करते है। यदि ऐसे व्यक्ति पर देश की गोपनीय जानकारी देने का आरोप है तो यह बहुत गंभीर मामला है।