सावधान हिंदुओं! आपका धर्मांतरण किया जा रहा है और यदि आप नहीं तैयार होते हैं तो आपको कानून को मदद से फंसाया जाएगा। समाधान यही है की सभी हिंदू एकजुट हो जाएं और जैसे ही कुछ गड़बड़ होता दिखा उसका विरोध मिलकर करें तथा प्रशासन को तुरंत सूचित कर कार्यवाही सुनिश्चित करवाएं। यदि आप चुके तो यही का वो करेंगे...
उत्तरप्रदेश के हरदोई से मामला सामने आया जहां हिंदुओं के धर्मांतरण को कोशिश में 4 पादरियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है
गाँव ओदरा के रहने वाले विजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने ही गाँव के 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि मैकू, सुमित, अधिराज और शिवनंदन ईसाई हैं। अधिकराज और शिवनंदन को उन्होंने पादरी भी बताया है। चारों पर गाँव में बिना अनुमति और मान्यता के ईसाई स्कूल चलाने का भी आरोप है।
विजय कुमार ने बताया है कि उनके पुत्र सौरभ को ब्रेन ट्यूमर था। आरोपितों ने उन्हें बीमारी ठीक करने का भरोसा दिया जिसके बाद विजय कुमार कई बार अपने बेटे को आरोपितों के घर ले गए। लेकिन उनकी झाड़फूँक से भी उनके बेटे की हालत ठीक नहीं हुई। कुछ दिनों बाद चारों आरोपितों ने विजय से कहा कि यदि वे पूरे परिवार के साथ धर्म परिवर्तन कर लेते हैं तो उन्हें एक लाख रुपया मिलेगा। साथ ही उनका बेटा भी ठीक हो जाएगा। इसी दौरान 24 दिसंबर 2022 को उन्हें 5000 रुपए दिए गए और उनके बीमार बेटे के गले में क्रॉस डाल दिया गया।
आरोप है कि मैकू, सुमित, अधिराज और शिवनंदन ने विजय के घर में मौजूद देवी-देवताओं की मूर्ति बाहर फिंकवा दी। जब विजय के परिजनों और पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। विजय ने भी धर्म बदलने से इनकार कर दिया। शिकायत के अनुसार इससे चारों आरोपित नाराज हो गए। वे 14 अप्रैल 2023 को शाम 6 बजे विजय के पास पहुँच गए जो उस समय खेत में काम कर रहा था।
विजय कुमार का आरोप है कि उस दिन भी आरोपितों ने उन पर धर्मांतरण का दबाव डाला। ऐसा न करने पर झूठे केस में फँसाने की धमकी दी। उस दिन के बाद से लगातार उन पर दबाव बनाया जा रहा था। इससे परेशान होकर विजय कुमार ने पुलिस से फरियाद लगाई। उनकी शिकायत पर मौकू, सुमित, शिवनंदन और अधिराज पर IPC की धारा 504 सहित उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) के तहत केस दर्ज किया गया है।