एक TV धारावाहिक में एक बार देखा था को भगवान श्री कृष्ण कर्ण से कहते हैं की मनुष्य का चुनाव ही उसके परिणाम का निर्धारण करता है। और वर्तमान का एक मामला देखकर ये बात याद आ गई।
जीवन में सबकुछ ठीक चल रहा था। कुश्ती में राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान सम्मान भी मिला। राजस्थान पुलिस में SI का पद भी मिला। फिर भारत जोड़-तोड़ यात्रा के दौरान राहुल गाँधी के सम्पर्क में आई, तब ये जीवन पूरी तरह से बदल गया।आज अवैध हथियार रखने और गैंगस्टर की सहायता करने के अपराध में दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में हैं।
व्यक्ति को सदैव चुनाव के पहले गहनता से परिणाम पर विचार करना चाहिए अन्यथा गलत चुनाव का परिणाम सब कुछ खत्म कर देता है।
SI नैना कँवल को राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में देखा गया था। अब उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मीडिया अक्सर उन्हें राजस्थान की ‘हसीन और खूबसूरत पुलिस अधिकारी’ बताता रहा है। दरअसल, उन पर अवैध हथियार रखने का मामला चल रहा है, जिस कारण उन्हें निलंबित भी किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस ने भी उनके घर पर दबिश दी, जिसके बाद उनकी गिरफ़्तारी हुई।
दरअसल, अपहरण के मामले में फरार चल रहे सुमित नांदल नामक व्यक्ति की तलाश में दिल्ली पुलिस ने नैना कँवल के घर पर दबिश दी थी। दिल्ली पुलिस सुमित नांदल की तलाश कर रही थी। इसी दौरान राजस्थान पुलिस में ट्रेनी नैना कँवल को हरियाणा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (अपराध) एस सेंगाथिर ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया। उन पर अपहरण का भी आरोप है।
इसी कारण दिल्ली पुलिस ने उनकी गिरफ़्तारी को अंजाम दिया है। नैना कँवल हरियाणा में पहलवान भी रही हैं। राजस्थान पुलिस में होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोविंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 2.52 लाख फॉलोवर्स हैं। साथ ही फेसबुक पर भी उनके लगभग सवा 5 लाख फॉलोवर्स हैं। उनकी माँ और उनके पिता, दोनों ही सरपंच रह चुके हैं। उन्हें 7 बार ‘हरियाणा केसरी’ का ख़िताब मिल चुका है।
उनके पिता और भाई भी कुश्ती के शौक़ीन रहे हैं। खेल कोटे से ही उन्हें 2022 में राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर का पद मिला था। 1996 में पानीपत के सुतना गाँव में जमी नैना कँवल के फ़्लैट से दो अवैध पिस्टल भी बरामद हुए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई कुश्ती टूर्नामेंट्स में उन्हें अवॉर्ड मिले हैं। उनकी फिटनेस के कारण भी सोशल मीडिया पर उन्हें लोग फॉलो करते हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गाँधी के साथ भी उन्होंने तस्वीरें डाली थीं।