बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के चीफ शफीकुर रहमान का पाकिस्तान के साथ संबंधों पर बड़ा 'कबूलनामा' सामने आया है। बांग्लादेश में विपक्ष के सबसे बड़े दल जमात के मुखिया शफीकुर रहमान ने कहा है कि शेख हसीना को सत्ता से हटाने की कोशिशों में उनको पाकिस्तान का साथ मिला। वह पाकिस्तान से पैसा लेकर आए और उनके लोगों ने सड़कों पर हमले किए। हालांकि हसीना के हटने का फायदा उनके बजाय बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को मिल गया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में धुर दक्षिणपंथी इस्लामी नेता शफीकुर रहमान बंगाली में पाकिस्तान से मदद, शेख हसीना को सत्ता से हटना और तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी सरकार के बारे में बात कर रहे हैं। शफीफ कथित तौर पर वीडियो में कह रहे हैं, 'पाकिस्तान से 1 अरब डॉलर हम लेकर लाए। हमारे कार्यकर्ताओं ने हमले अंजाम दिए। शेख हसीना को सत्ता से हटाने की योजना हमने बनाई और अब सत्ता का मजा तारिक रहमान ले रहे हैं।'
#Bangladesh #JamaatEIslami #Pakistan #SheikhHasina

