जीवन की पहली पाठशाला मां की गोद से ही शुरू होती है। योगी आदित्यनाथ के जीवन में भी मां के संस्कार और कृपा का गहरा असर रहा है। पर जब युवा अजय ने संन्यास चुनकर नाथ संप्रदाय और गोरखपुर की ओर कदम बढ़ाया, तो वह एक मां के लिए सबसे बड़ी भावुक कसौटी थी। जिसे लगा था कि वह नौकरी के लिए जा रहा है, उसके संन्यास की राह को स्वीकार करना वाकई आसान नहीं था। आज वह मां इस दुनिया में नहीं रहीं, उनके त्याग और मातृत्व को सादर प्रणाम। 🙏
एक माँ को शत-शत नमन, जिनकी कोख ने राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित एक ऐसे व्यक्तित्व को जन्म दिया। माँ केवल एक संतान को जन्म नहीं देती, बल्कि वह अपने संस्कारों, त्याग, तपस्या और ममता से ऐसे व्यक्तित्व का निर्माण करती है, जो आगे चलकर पूरे राष्ट्र और समाज की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देता है।

