23 अक्टूबर को निर्धारित SoO साइनाई कैंप (KNO/KNA एवं KNO/KLA) में की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान CRPF की QAT और विशिष्ट CoBRA इकाइयों ने मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर कथित तौर पर फर्जी पहचान के आधार पर पंजीकृत कैडर बनकर रह रहे 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें KNA से जुड़े 8 और KLA से जुड़े 9 व्यक्ति शामिल बताए गए हैं।इस कार्रवाई में 24 आग्नेयास्त्र, 38 मैगज़ीन, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री, वायरलेस सेट और अन्य लड़ाकू उपकरण बरामद किए गए।
मामले में BNS, आर्म्स एक्ट, वायरलेस टेलीग्राफी एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोपियों को 8 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।यह संयुक्त कार्रवाई मणिपुर में सुरक्षा मजबूत करने और स्थायी शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 🇮🇳
#CRPF #CoBRA #ManipurPolice #Manipur #हथियारबरामदगी #राष्ट्रीयसुरक्षा #जय_हिंद

