₹2.5 लाख के जूते और ₹50,000 का कथित जुर्माना — पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विवादों में! पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फ्रांस की राजधानी पेरिस से लौटने के बाद दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कथित कस्टम विवाद को लेकर चर्चा में हैं। भगवंत मान अपने साथ ₹2.5 लाख कीमत के जूते लेकर आए थे, लेकिन उन्होंने कस्टम विभाग को इसकी जानकारी नहीं दी। कस्टम अधिकारियों ने कथित तौर पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया।
एक राज्य का मुख्यमंत्री ₹2.5 लाख के जूते पहनने की बात कैसे कर सकता है और उन्हें कस्टम में घोषित क्यों नहीं करता? इस घटना से पूरे पंजाब की छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मुझे लगता है कि यह चुनाव हारने के बाद की जिंदगी की तैयारी है।" जिस पार्टी का नाम "आम आदमी पार्टी" है, उसी के मुख्यमंत्री पर ₹2.5 लाख के जूतों को लेकर सवाल उठ रहे हैं! आम आदमी के नाम पर राजनीति और खास आदमी जैसी लग्जरी लाइफस्टाइल? यह आम आदमी की राजनीति है या सत्ता में आते ही खास आदमी बनने की कहानी?

