दिलसुखनगर स्थित संतोषी माता मंदिर में मोहम्मद अंसारी द्वारा कथित रूप से घुसकर माता की प्रतिमा पर हमला करने और पुजारी पर हमले की कोशिश की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है और उसके मकसद की जांच जारी है। हम मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जी से सीधा सवाल पूछना चाहते हैँ आखिर तेलंगाना में हिंदू मंदिरों की सुरक्षा को लेकर आपकी सरकार कब गंभीर होगी?
एक के बाद एक ऐसी घटनाएं श्रद्धालुओं के मन में स्वाभाविक रूप से चिंता पैदा करती हैं। इस घटना की निष्पक्ष और गहन जांच हो, पूरी सच्चाई सामने लाई जाए और दोष सिद्ध होने पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। मंदिरों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। तेलंगाना की जनता जवाब भी चाहती है और ठोस कार्रवाई भी।
जय श्री राम! 🚩

