पूर्व एनएसजी कमांडो व कथित रॉ एजेंट लकी बिष्ट ने दावा किया है दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के पीछे सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि कुछ वकील, डॉक्टर, एनजीओ, मीडिया संस्थान और सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर्स भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। लकी बिष्ट ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि इस कथित फाइल में ऐसे लोगों के नाम और संपर्क विवरण दर्ज हैं, जो कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे नेटवर्क के तार विदेशी ताकतों से जुड़े हो सकते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई पोस्ट में लकी बिष्ट ने कहा, 'जिस आंदोलन को लोग सिर्फ छात्रों का समझ रहे हैं, उसकी सच्चाई कुछ और ही है! मैं एक सीक्रेट टूलकिट फाइल शेयर कर रहा हूं, जिसमें यह दावा किया गया है कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' को भारत में सपोर्ट करने वाले अरविंद केजरीवाल, वकीलों, डॉक्टरों और NGOs के नाम-नंबर दर्ज हैं। साथ ही कुछ मीडिया हाउसेज व इन्फ्लुएंसर्स भी इसे कवर कर इसे सही ठहराने में लगे हैं।'
नव भरता टाइम्स की खबर
#LuckyBisht #RAWAgent #StudentProtest

