हम बाहर से सिर्फ प्रदर्शन, नारे और मीडिया कवरेज देखते हैं। लेकिन सरकार के पास हमसे कहीं ज्यादा intelligent inputs होते हैं — IB, स्थानीय खुफिया, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों की रिपोर्टें। वे जानते हैं कि कब कोई आंदोलन सिर्फ नारा है और कब वह किसी बड़े उपद्रव या राष्ट्रविरोधी साजिश का हिस्सा बन सकता है।
इस इस्तीफे के पीछे साफ उद्देश्य थे:
1. संसद में जनता से जुड़े बिल पास करवाना
मानसून सत्र चल रहा है। अगर जंतर-मंतर की अशांति और बढ़ती तो पूरा ध्यान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अटक जाता। सरकार ने एक मंत्री को हटाकर सत्र को बाधित होने से बचाया और असली काम आगे बढ़ाया।
2. विपक्ष का झूठा narrative ध्वस्त करना
विपक्ष लगातार कह रहा था कि सरकार छात्रों की नहीं सुन रही। प्रधान के इस्तीफे से यह कहानी खुद टूट गई।
3. IB द्वारा कुछ देश-विरोधियों की प्लानिंग तोड़ना
प्रधान के पत्र में बार-बार “anti-national elements” और जंतर-मंतर की स्थिति का जिक्र है। यह भाषा तब आती है जब एजेंसियों को पता चलता है कि शांतिपूर्ण दिखने वाले आंदोलन को कोई और दिशा देने की कोशिश हो रही है। इस्तीफा देकर उस संभावित प्लानिंग का हवा निकाल दी गई।
4. UGC जैसे और भी सेंसिटिव मुद्दों का आक्रोश न फैलने देना
जनवरी 2026 में UGC Equity Regulations को लेकर सामान्य वर्ग के छात्रों में भारी आक्रोश फैल चुका था। कई जगह प्रदर्शन हुए, सुप्रीम कोर्ट तक मामला गया। शिक्षा व्यवस्था में ऐसे संवेदनशील मुद्दे पहले से तनाव पैदा कर रहे थे। अगर NEET वाला आक्रोश और लंबा खिंचता तो ये पुराने मुद्दे भी फिर से भड़क सकते थे। सरकार ने समय रहते सिस्टम को ठंडा रखने का फैसला लिया।
संक्षेप में — सरकार के पास जो इनपुट थे, वे हमसे बेहतर थे। उन्होंने समय रहते फैसला लिया ताकि देश की व्यवस्था, संसद का काम, कानून-व्यवस्था और शिक्षा से जुड़े सेंसिटिव मुद्दे सुरक्षित रहें।
अभी इतना ही काफी है।

