इंजीनियर नितिन पांडेय एडवोकेट - यदि आपकी बेटी/बहन किसी से प्रेम करती है, फिर या तो उसका विवाह उससे करा दीजिए या उसे अपने घर में रखिए, यह आपकी मर्जी है! परंतु अपनी झूठी इज्जत के नाम पर अपनी बेटी/बहन का विवाह जबरदस्ती किसी और के बेटे से करा कर उस निर्दोष बेटे की हत्या मत कराइए! आजकल प्रेम किसी और से और विवाह किसी और से के चक्कर में विवाह करने वाला बेचारा युवक अपनी नयी नवेली पत्नी/मंगेतर व उसके प्रेमी की साजिश का शिकार होकर जान से हाथ धो बैठता है।
इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या उसकी नयी नवेली पत्नी ने अपने प्रेमी से करवाई थी, ठीक ऐसा ही केस पुणे से भी आया है। पुणे के लोहागढ़ किले पर प्री-बर्थडे सेलिब्रेट करने गए 26 साल के बिजनेसमैन #केतन_अग्रवाल की मौत हादसा नहीं, उसके #मंगेतर की साजिश निकली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 19 जून को #सिया_गोयल ने अपने बॉयफ्रेंड #चेतन_चौधरी के साथ मिलकर, मंगेतर केतन को 350 फुट गहरी खाई में धक्का देकर मार डाला।
इससे पांच दिन पहले भी 14 जून को सिया ने केतन को सांप का डर दिखाकर खाई की तरफ ले जाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन तब केतन बच गया था। केतन एक रियल एस्टेट कंपनी का डायरेक्टर था। दिसंबर में उदयपुर के पैलेस में दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग होनी थी।आरंभ में इस हत्या को फोटो खींचते समय पैर फिसलने के कारण हुआ हादसा माना गया था। लेकिन डिजिटल एवं कॉल डिटेल ने इस हत्या की साजिश को बेनकाब कर दिया।
पुलिस ने सिया और उसके प्रेमी चेतन को गिरफ्तार कर लिया है। याद रखिए अपनी बेटी/बहन की न सुनकर, अपने परिवार की झूठी इज्जत के लिए, दूसरों के बेटे को बली का बकरा मत बनाइए।
~एडवोकेट नितिन पांडेय

