उत्तर प्रदेश के अयोध्या (रुदौली क्षेत्र) से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को एक ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर आई एक महिला ने बड़ी चालाकी से लूट की घटना को अंजाम दिया।
क्या हुआ पूरी घटना में? 👇
महिला ग्राहक बनकर दुकान में घुसी और जेवर देखने के बहाने कर्मचारियों को व्यस्त कर दिया। बातों-बातों में उसने पानी और मिठाई मँगवाई ताकि सबका ध्यान भटक जाए। इसी बीच उसने मौका पाकर 26 ग्राम सोने के जेवर अपने बैग में रख लिए! 💍जब दुकानदार को शक हुआ और उसने रोकने की कोशिश की, तो उस महिला ने अचानक एक नकली तमंचा निकालकर सबको धमकाया और तुरंत बाहर भाग गई, जहाँ उसका प्रेमी पहले से बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। दोनों वहाँ से पलक झपकते ही फरार हो गए। 🏍️💨
पुलिस का एक्शन: 👮♂️👏
घटना के तुरंत बाद पुलिस एक्शन में आई और 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाल डाला। चंद घंटों के भीतर ही पुलिस ने मास्टरमाइंड महिला और उसके साथी को धर दबोचा। लूटे गए जेवर, वारदात में इस्तेमाल बाइक और डराने वाला 'नकली तमंचा' भी बरामद कर लिया गया है।

