देहरादून पुलिस ने रायपुर के साई कॉम्प्लेक्स इलाके से तीन महिलाओं - एरिका (29, किर्गिस्तान), करीना (30, उज्बेकिस्तान) और निगोरा निम (32, उज्बेकिस्तान) को गिरफ्तार किया है। वे वैध वीजा या परमिट के बिना अवैध रूप से रह रही थीं। उनके पास फर्जी भारतीय आधार कार्ड और पैन कार्ड हैं।
एरिका 2023 में भारत आई थी और अन्य दो महिलाएं 2022 में नेपाल सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुईं। बरामद की गई वस्तुओं में जाली दस्तावेज, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, कई मोबाइल फोन और विदेशी मुद्रा शामिल हैं। पुलिस ने निसंदेह सराहनीय कार्य किया है, लेकिन ये मामले राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधे खतरे को उजागर करते हैं। 🙏🏻

