कानपुर (यूपी) आप जनरल कास्ट से हैं, आपकी सुनवाई नहीं होगी, उल्टा आप पर SC/ST एक्ट लग जाएगा” - कानपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की की छेड़छाड़ की शिकायत पर कहा। साहिल नाम का युवक, जो अनुसूचित वर्ग (SC) से आता है, एक सामान्य वर्ग की नाबालिग लड़की को पिछले 3 सालों से परेशान कर रहा था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था।
पीड़िता द्वारा पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्हें थाने में यही बात कही गई की “आप जनरल कास्ट से हैं, आपकी सुनवाई नहीं होगी, उल्टा आप पर SC/ST एक्ट लग जाएगा” जब माँ-बेटी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुँची थीं, इसी दौरान साहिल ने घर में घुसकर लड़की के लकवाग्रस्त पिता की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

