Ghaziabad three sisters case: गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी के टावर B-1 में रहने वाली तीन बहनें निशिका, प्राची और पाखी एक साथ अपने फ्लैट के 9वीं मंजिल से कूद गईं. लेकिन इसके पीछे की जो वजह सामने आ रही है वो काफी चौंकाने वाली है. सामने आई जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चियां कोरियन गेम खेलने की शौकीन थीं. लड़कियों को इस गेम में हर रोज एक नए टास्क मिलते थे. शायद उनकी मौत भी किसी टास्क का ही हिस्सा था.
विचार कीजिए कि क्या वो मां बाप इस मौत के दोषी नहीं जिन्होंने इन छोटी छोटी बच्चियों को मोबाइल पकड़ा दिया और ये तक ध्या देना जरूरी नहीं समझा कि वो मोबाइल में कर क्या रही है। हो सकता है कथित आजादी देने के समर्थक हों ये आधुनिक माता पिता...

