▶️कर्नाटक में बागलकोट किले के पास शिवाजी जयंती पर जुलूस के दौरान दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई।
▶️ इसके बाद तनाव इस कदर बढ़ गया कि हिंदू कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के बाहर लगे ठेलों में आग लगा दी। पुलिस ने बल का प्रयोग कर हालात को काबू में किया।
▶️इस घटना के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
▶️आपको बता दें कि गुरुवार की शाम शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर मराठा समुदाय के द्वारा एक जुलूस का आयोजन किया गया था।
▶️इसकी शुरुआत शहर के ही अंबाभवानी मंदिर से हुई। पंका मस्जिद के पास कुछ बदमाशों ने पत्थर फेंके, जिसमें SP सिद्धार्थ गोयल समेत कुछ लोग घायल हो गए।
#Karnataka #Stonepelting #shivajijayantiprocession

