डी डी फ्री डिश पर एक धार्मिक चैनल चलता है जिसका नाम है ” साधना " इस चैनल पर रोज रामपाल का कार्यक्रम चलता है जिसे रामपाल के चेले प्रवचन कहते हैं... जो लगभग शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक चलता है जिसमें झूठी जानकारी देकर हिन्दुओं का ब्रेनबास किया जा रहा है... जिसके कारण अपने धर्म की जानकारी के अभाव में पढे-लिखे लोग भी बडी सरलता से रामपाल के चक्कर में पडकर हिन्दू धर्म छोड रहे हैं। यह षड्यंत्र सनातन धर्म के लिए बहुत ही घातक सिद्ध हो रहा है
किसी भी प्रकार से साधना चैनल पर प्रतिदिन चल रहे रामपाल के कार्यक्रम को बंद कराना चाहिए । उसको देखकर लोग रामपाल के लिए पागल से हो जाते हैं वह हिन्दू देवी-देवताओं से, ब्राह्मणों से, हिन्दू तीज त्यौहार, परंपराओं से नफरत करने लगते हैं। रामपाल के झांसे फंसने वाला व्यक्ति इतना पागल हो जाता है कि फिर वह किसी की नहीं सुनता, अपने घर वालों को अपना विरोधी समझने लगता है। सभी सनातनी व्यक्तियों को ऐसे फर्जी, ढोंगी, पाखंडी लोगों से सतर्क रहना चाहिए...

