अफसर और रहीस खिला रहे थे जहरीला पनीर, 1400 KG के साथ पकड़ाए: हेल्पर इखलाक और नवीद भी गिरफ्तार, नोएडा में UP पुलिस की कार्रवाई। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक जगह पर 1400 किलो नकली पनीर पकड़ा गया है। यह पनीर अलीगढ़ की एक फैक्ट्री में तैयार होता था। फैक्ट्री के मालिक अफसर और रहीस को भी गिरफ्तार को भी अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथ ही 2 हेल्पर नवीद और इखलाक भी पकड़े गए हैं।
यह कार्रवाई नोएडा की सेक्टर 63 की पुलिस ने की है। उनकी अलीगढ़ स्थित फैक्ट्री पर भी छापा मारा गया है। इनकी फैक्ट्री से पाम तेल, 4 किलो केमिकल, स्टार्च मैटेरियल, सफ़ेद रंग और 11 नीले ड्रम बरामद हुए हैं। यहाँ नकली पनीर बनाने वाली एक मशीन भी पकड़ी गई है। अफसर और रहीस यह पनीर अलीगढ़ में बना कर नोएडा समेत NCR के बाकी इलाकों में करते थे। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस काम से यह दोनों प्रति दिन ₹2 लाख तक का मुनाफ़ा कमा रहे थे। यह धंधा बीते 6 महीने से जारी था। यह पूरा मामला पनीर को लाने ले जाने वाले ड्राइवर की गिरफ्तारी से शुरू हुआ। उसने ही पूरा खुलासा किया।