🔹नज़र दोष/नज़र लगना क्या हैं ?
🔹नज़र दोष के लक्षण तथा जीवन पर असर
🔹 नज़र दोष/बुरी नजर से बचने या मुक्त होने के लिए उपाय
🔹 बच्चे के ऊपर से नजर/ नज़र दोष उतारने के अचूक उपाय
2. नज़र दोष/नज़र लगना/Evil eye क्या हैं?
ज्योतिष शास्त्र में नजर लगना या नजरदोष को बहुत माना जाता है। हर व्यक्ति के अन्दर सकारात्मक तथा नकारात्मक, दो प्रकार की ऊर्जा क्रियाशील रहती है, किसी के अन्दर सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहती है तो किसी के अन्दर नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहती है।
जब भी कोई व्यक्ति जीवन में विशेष सफलता अर्जित करता है अथवा नया घर, दुकान, वाहन खरीदता तो न चाहते हुए भी देखने वालों की, जिनकी इस प्रकार की इच्छाऐं पूरी नहीं हुई, उनके भीतर अन्तर्मन में उठने वाली नकारात्मक ऊर्जा सामने वाले के लिए नजरदोष का कारण बनती हैं। जब किसी की बुरी नजर किसी चीज पर लगती है, तब नजर लगी वस्तु से सम्बन्धित शुभ ऊर्जा का मार्ग बाधित हो जाता है।
नजर लगने की वजह से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ठहर जाती है और व्यक्ति की प्रगति में रुकावट आने लगती है।
3. नज़रदोष के लक्षण
🔹 जब व्यक्ति को कोई बुरी नजर घेर लेती है या फिर उसे नजर दोष होता है तो मनुष्य को हर क्षेत्र में निराशा झेलनी पड़ती है तथा बिना कोई बात के उसे घबराहट महसूस होती है।
🔹 ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि जब भी किसी व्यक्ति पर बुरी नजर लगती है तो उसके साथ कई अनचाही घटनाएं घटने लगती हैं। जैसे कि वह पहले से ज्यादा बीमार रहने लगता है और हमेशा थका हुआ महसूस करता है।
🔹सिर में दर्द और सिर में भारीपन भी बुरी नजर लगने का कारण है। सिर में दर्द के साथ ही व्यक्ति को हमेशा बिना किसी कारण के घबराहट महसूस होती है।
🔹बुरी नजर लगने पर व्यक्ति को नींद न आने की समस्या होने लगती है और बेचैनी महसूस होती है। साथ ही काम में मन न लगना भी इसका एक लक्षण है।
🔹रिश्तों पर इसका असर पड़ने लगता है। अगर नजर दोष से प्रभावित है तो परिवार के सदस्यों में आपसी झगड़ा बढ़ेगा। नजर दोष के कारण परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां
बढ़ जाती हैं।
🔹पैसा बीमारी में खर्च हो जाता है।
🔹व्यापार में लगाया पैसा फंस जाता है।
🔹बच्चों पर नज़र लगने से वे अचानक बीमार होने लगते हैं ।
4. नज़र दोष/बुरी नजर से बचने या मुक्त होने के लिए उपाय-
🔹अगर आपको बुरी नजर का दोष लगा है तो आप हनुमान जी की शरण में जाएं। उन्हें बुरी नजर से बचाने वाला देवता माना जाता है। ऐसे में आप हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ कर सकते हैं। इससे आपके ऊपर लगी बुरी नजर का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
🔹लाल रंग को मां आदि शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको बुरी नजर से बचना हो तो आप लाल रंग के कपड़े पहने, घर में लाल रंग के सामान का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें, लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। माना जाता है लाल रंग में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और इस रंग के प्रयोग से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव नष्ट हो जाता है। यह रंग आपको बुरी नजरी से बचाने में लाभ देगा।
🔹शास्त्रों में भैरो बाबा को भी बुरी नजर से बचाने वाला देवता माना जाता है। अगर आपको बुरी नजर का दोष लगा है तो आप भैरो बाबा के मंदिर जाएं और कालभैरवाष्टक का पाठ करें। ऐसा करने से आपके ऊपर कैसा भी नजर दोष या बाधा हो वह तुरंत मिट जाएगी।
🔹मोरपंख भी बुरी नजर के दोष को दूर करने में बड़ा उपयोगी माना जाता है। आप अपने घर में किसी पवित्र स्थान पर मोरपंख को रख दें। आपने अक्सर देखा होगा मंदिरों में लोग मोर पंख की झाड़ू रखते हैं और जो भक्त दर्शन करने आते हैं उनके ऊपर मोरपंख के गुच्छे वाली झाड़ू उनकी पीठ पर फेहरायी जाती है। मान्यता है कि मोरपंख में दैवीय शक्तियां होती है, इसकी पूजा कर इसे सिद्ध कर के घर में रखने के बाद नकारात्मक ऊर्जा का दमन होता है।
🔹आप बुरी नजर से परेशान हैं और आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है। ऐसे में आप तुरंत भगवान शिव की शरण में जाएं और प्रतिदिन रुद्राक्ष की माला से ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। शीघ्र ही आपको बुरी नजर के दोष से छुटकारा मिल जाएगा।
🔹बुरी नजर से प्रभावित व्यक्ति को बचाव के लिए पान में गुलाब की सात पंखुड़ियां रखकर इष्ट देव का स्मरण कर खिलाने से शीघ्र ही नजर दोष से मुक्ति मिलती है।
🔹शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में हनुमान जी की आराधना करने के बाद उनके चरणों से सिंदूर लेकर नजर लगे हुए व्यक्ति के माथे पर लगाने से बुरी नजर का प्रभाव दूर होता है।
🔹व्यापार स्थल को नजर दोष से बचाने के लिए नींबू मिर्च लटकाना चाहिए।
🔹भवनों को नजरदोष से बचाने के लिए उस पर काली हांडी, डरावना मुखौटा आदि लगाया जाता है
🔹शिशु या किसी व्यक्ति अथवा व्यवसायिक स्थल, भवन आदि पर लगी हुई नजर को उतारने के लिए फिटकरी, राई, मिर्च आदि सिर से उतारकर जलाना चाहिए।
🔹ज्योतिषीय उपायों में नजरदोष निवारण के लिए लग्नेश का रत्न धारण करना चाहिए।
🔹महामृत्युंजय का जप, हनुमत कवच, रामरक्षा स्तोत्र आदि का पाठ नजर दोष सहित अन्य दोषों से रक्षा हेतु रामबाण उपाय है।
🔹नजर दोष से बचने के लिए बुधवार को सप्तधान्य यानी सात प्रकार के अनाज का दान करें।
🔹बुरी नजर से बचने के आप नींबू और नमक को एक साथ बांधकर अपने घर के प्रवेश द्वार पर टांग दें। इससे आपको बुरी नजर के दोष से जल्द राहत मिल जाएगी।
🔹जिस स्त्री या पुरुष पर आपको संदेह हो कि उसकी नजर लगी है तो उसका हाथ जिसे नजर लगी है उसके सिर पर फिरवा दें।
5. बच्चे के ऊपर से नजर उतारने के अचूक उपाय
🔹लहसुन, राई, नमक, प्याज के छिलके और थोड़ी सी सूखी लाल मिर्च लें. जिस बच्चे को नजर लगी है, ये सारी चीजें उस बच्चे के सिर से सात बार उतारकर आग में डाल दें. अगर इनके जलने पर बदबू न आए तो समझ लीजिए बच्चे को नजर लगी है. इस उपाय से नजर उतर जाती है.
🔹अगर आपको लगता है कि आपके बच्चे का विकास रुक गया है तो फिटकरी और सरसों के दाने से बच्चे की नजर उतारें. इन दोनों चीजों को बच्चे पर से सात बार वारकर चूल्हे में डाल दें, इससे बच्चे से बुरी नजर उतर जाएगी.
🔹जब बच्चे को काला टीका या काला धागा बांधा जाता है तो वह किसी भी प्रकार की ऊष्मा बुरी नजर को बच्चों में प्रवेश नहीं करने देता।
🔹घर को नजरदोष से बचाने के लिए घर में कूड़ा-कबाड़ ना जमा होने दें. पूजा स्थान पर हर शाम को दीपक जरूर जलाएं. सप्ताह में एक बार घर में भजन-कीर्तन का आयोजन करें.
🔹लाल मिर्च, अजवाइन और पीली सरसों को मिट्टी के एक छोटे बर्तन में आग लेकर जलाएं। फिर उसकी धूप नजर लगे बच्चे को दें। नजर ठीक हो जाएगी।