आम चुनाव परिणाम को असम लोकसभा सीटों से समझने का प्रयास करते हैं...
आखिरकार असम के हिमंत बिस्व शर्मा लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं, ठीक योगी जी की तरह। माना जाता है कि वे एक कुशल प्रशासक है, बाबुओं की नहीं चलने देते, सांप्रदायिक तत्वों का तुष्टीकरण भी नहीं करते।
असम की 14 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 9, भाजपा के अन्य सहयोगी दलों को 2 सीट मिली। अर्थात, कुल 11 सीट। इसके विपरीत कांग्रेस को 3 सीटें मिलीं।
आप कह सकते हैं कि भाजपा को निर्णायक जीत मिली है।
लेकिन यह #कम्पलीट_पिक्चर_नहीं है।
इस राज्य में कांग्रेस को भाजपा से अधिक वोट मिला है।
जहाँ कांग्रेस को 74.78 लाख वोट मिले, वहीं भाजपा को केवल 74.67 लाख वोट से संतोष करना पड़ा। पिछले आम चुनावों में भाजपा को कांग्रेस से एक लाख वोट अधिक मिले थे ; तब भी 9 सीटें मिली थीं।
दूसरे शब्दों में, अगर भाजपा का एक समूह भी किसी बात से रुष्ट होकर असम में वोट देने नहीं निकलता, या कांग्रेस को वोट दे देता, तो स्थिति पलट जाती।
तभी मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा था कि कांग्रेस केवल एक समाज की पार्टी बनकर रह गयी है (शर्मा जी ने सीधा नाम लिया था)।
अब #यूपी की स्थिति देखते हैं....
यहाँ भाजपा को 3.63 करोड़ ; सपा को 2.95 करोड़ एवं कांग्रेस को 83 लाख वोट मिले। सपा-कांग्रेस को 3.78 करोड़ वोट मिले। भाजपा-अपना दल-RLD को 3.8 करोड़ वोट मिले।
परिणाम सबको पता है।
अब आते हैं भारत के सन्दर्भ में आंकड़ों की।
भाजपा को 23.60 करोड़ वोट, तो
कांग्रेस को 13.67 करोड़ वोट मिले।
पिछले चुनावों में भाजपा को 22.90 करोड़ वोट,
तो कांग्रेस को 11.95 करोड़ वोट मिले थे।
दूसरे शब्दों में, भाजपा ने 70 लाख वोट की वृद्धि की है; लेकिन कांग्रेस 1.72 करोड़ अधिक जोड़ लिया।
2019 की तुलना में अकेले #यूपी_में_भाजपा को 65 लाख वोट कम मिले हैं।
असम एवं यूपी का परिणाम बतला रहा है कि अगले समाज ने यह सोच लिया है कि कुछ भी हो जाए, उसे कांग्रेस को वोट देना है।
यह आपको सोचना है कि क्या आप #जाति के नाम पर या किसी अन्य बात पर रुष्ट होकर अपना वोट इधर-उधर दे देंगे?