चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने की पीएम मोदी और भारत की तारीफ कहा-दुनिया मे भरोसे से भरा देश, तीव्र गति से हो रहा विकास
(सावधान! तारीफ ठीक है लेकिन भारतीयों को वोट जरूर जरूर देना होगा अन्यथा वो होगा जो हमने सोचा भी नहीं...)
भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। वो दुनिया के लिए महत्वपूर्ण देश बन गया है। वह ग्लोबल ट्रेड, कल्चर, इकोनॉमी, पॉलिटिक्स समेत कई मामलों में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। पिछले 10 साल में मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने इन सभी क्षेत्रों में बेहतर दृष्टिकोण अपनाया है।
◆ चीन के मीडिया ने भारत की खुलकर तारीफ करते हुए उसे ताकतवर देश बताया है।
◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक और विदेश नीति में सकारात्मक बदलाव हुआ है। वो तेजी से आगे बढ़ रहा है।
◆ भारत अब रणनीतिक रूप से ज्यादा विश्वास से भरा हुआ है और अपने 'भारत नैरेटिव' को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहा है।
"जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली है, उन्होंने अमेरिका, जापान, रूस और अन्य देशों और क्षेत्रीय संगठनों के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए मल्टी अलायनमेंट स्ट्रेटेजी की वकालत की है."
■ झांग जियाडोंग ने लिखा- हाल ही में मैं दूसरी विजिट पर भारत पहुंचा था। 4 साल पहले भारत का पहला दौरा किया था। मैंने देखा कि भारत की घरेलू और विदेश नीति चार साल में बिल्कुल बदल गई है।
■ भारत ने आर्थिक विकास और सामाजिक शासन में काफी अच्छे रिजल्ट हासिल किए हैं। भारत की स्ट्रैटजी सपनों से आगे बढ़कर वास्तविकता की ओर बढ़ गई है।
■ भारत ने आजाद होने के बाद से ही इंडिपेंडेंट फॉरेन पॉलिसी रखी और अपने हित देखे। भारत एग्रीकल्चर और आईटी सेक्टर की सुपरपावर है। एक अरब से ज्यादा की आबादी के बावजूद वो जबरदस्त कामयाब है। वहां का लोकतंत्र भी शानदार है।
पाकिस्तानी मीडिया भी भारत को ताकतवर देश बता चुका है। वहां के मीडिया ने साल 2023 की शुरुआत में कहा था कि ऐसे वक्त में जब यूक्रेन के मुद्दे को लेकर अमेरिका और रूस आमने-सामने हैं, तब यही दोनों देश भारत के साथ खड़े हैं। यह भारत की बेहतरीन डिप्लोमेसी है। भारत ग्लोबल पावर बन गया है।