😡योग कर पार्क से लौट रहीं थी महिलाएँ, जबरन पोर्न वीडियो दिखाने लगा मोइन खान: विरोध करने पर दी गालियाँ, इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार। आखिर इतनी हिम्मत क्यों बढ़ती जा रही है जेहादियों की? आखिर क्यों हिंदू खुद अपनी बहन बेटियों की सुरक्षा करने में असफल है? क्यों हिंदू कानून पर बोझ बन गए हैं?
🧐मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने योग करने आने वाली महिलाओं को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 35 वर्षीय आरोपित का नाम मोईन खान है। शुक्रवार (24 नवंबर, 2023) को मोईन ने बगीचे से योग कर के लौट रहीं महिलाओं को तेज आवाज में अश्लील वीडियो दिखाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपित बाइक चला रहा था। पुलिस इस मामले में जाँच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।
इस घटिया मानसिकता को केवल कानून नहीं रोक सकता.. हिंदुओं को भी अपनी महान बेटियों की सुरक्षा पर विचार करना होगा, उन्हें अपनी बहन बेटियों, माताओं बहनों को इस लायक बनाना होगा की वो खुद भी इन हैवानों को जवाब दे सकें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना इंदौर के थानाक्षेत्र पंढरीनाथ का है। यहाँ के अटल बिहारी उद्यान में कई महिलाएँ प्रतिदिन सुबह योग गुरु रत्नेश से योग सीखने आती हैं। शुक्रवार (24 नवंबर) को हर दिन की तरह महिलाएँ योग करके गार्डन से बाहर निकलीं। इसी दौरान पीछे से इंदौर के ही कटकपुरा का रहने वाला 35 वर्षीय मोईन खान बाइक से गुजरा। आरोप है कि उसने चलती बाइक पर तेज आवाज में कोई अश्लील वीडियो चला रखा था। इस वीडियो को मोईन ने महिलाओं को दिखाने का भी प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि जब महिलाओं ने मोईन की इस हरकत का विरोध किया तो वो गाली-गलौज पर उतर आया। इसके थोड़ी देर बाद मोईन वहाँ से चला गया। पीड़िताओं ने आरोपित की बाइक का नंबर नोट कर लिया। अगले दिन हिन्दू संगठनों के साथ योग गुरु रत्नेश पंढरीपुर थाने पहुँचे। उन्होंने मोईन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज करके उसके बाइक के नंबर प्लेट से उसकी पड़ताल शुरू की। आखिरकार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताते चलें कि इससे पहले भी 13 अगस्त, 2021 में इंदौर के इसी पंढरीनाथ थानाक्षेत्र में दलित समुदाय की 2 लड़कियों के साथ मुस्लिम युवकों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस दौरान पीड़िता के परिजन द्वारा विरोध करने पर आरोपितों द्वारा पिटाई भी की गई थी। साथ ही पुलिस पर भी हमला किया गया था। इसके अलावा 25 अगस्त, 2021 को इंदौर में ही चूड़ी बेचने आए तस्लीम ने गोलू नाम रख कर एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी की थी। पुलिस ने तब तस्लीम को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा था।