बढ़ती आधुनिकता और आधुनिक शिक्षा के भयानक दुष्परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं अब इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा कि एक बेटी अपनी मां को इसलिए जहर दे रही है क्योंकि मां बेटी को बॉयफ्रेंड से मिलने नहीं दे रही। वैसे गलती बेटी की कम और इन्हीं कथित माता-पिता की है जो अपने बच्चों को उचित धर्म ज्ञान नहीं दे पाते संस्कार नहीं दे पाते।
अगर बच्चों को उचित धर्म ज्ञान और संस्कार देंगे तो ऐसे दिन नहीं देखने पड़ेंगे। घटना रायबरेली, उत्तर प्रदेश की जहां एक नाबालिग लड़की ने प्रेमी के प्यार (वास्तव में अय्यास की अय्याशी) में अंधे होकर अपनी माँ को ही जहर पिला दिया, वो भी चाय में मिला कर। माँ उसे बॉयफ्रेंड से मिलने से रोकती थी। पता चला है कि नाबालिग लड़की अपनी माँ को बॉयफ्रेंड के कहने पर चाय में नींद की गोलियाँ मिला देती थी, जब माँ सो जाती थी, तो वो बॉयफ्रेंड को घर में बुला लेती थी। इसी तरह से उसकी रंगरेलियाँ लंबे समय से चल रही थी, लेकिन इस बार उसने जहर ही पिला दिया
हालाँकि, जब उसकी माँ चाय पीने के बाद बेहोश हो गई तो लड़की घबरा गई और उसने पड़ोसियों से मदद माँगी। पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय महिला संगीता यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने बताया कि 16 साल की आरोपित लड़की ने अपने प्रेमी से बाजार से जहर लाने को कह।
रायबरेली के एसपी आलोक प्रियदर्शनी ने कहा कि उन्होंने लड़की और उसके प्रेमी पर आईपीसी की धारा 328 (ज़हरीला पदार्थ खिला कर नुकसान पहुँचाना) के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी ने कहा कि वे लड़की से पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन उसका प्रेमी फरार था। हालाँकि, बाद में वो भी पकड़ा गया।
घर में बंद करने की दी धमकी, बेटी ने दिया जहर
डीह के थाना प्रभारी जीतेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लड़की के पिता दूसरे जिले में काम करते हैं और वह अपनी माँ के साथ रहती है। उन्होंने कहा, “लड़की उसी गाँव (पूर्वा) में रहने वाले एक लड़के के साथ रिश्ते में है। लड़की की अपनी माँ के साथ नियमित बहस होती थी, क्योंकि वह लड़के के साथ उसकी मुलाकातों पर आपत्ति जताती थी।”
शुक्रवार (6 अक्टूबर, 2023) को संगीता ने अपनी बेटी को चेतावनी दी कि वह लड़के से मिलना बंद कर दे, नहीं तो वह उसे घर में बंद कर देगी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित माँ की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।