अरे भाई इसमें बड़ी खबर क्या है 15 अगस्त हमारा स्वतंत्रता दिवस है इसे राष्ट्रीय उत्सव के रूप में तो मनाया ही जाएगा।
असल में बहुत बड़ी खबर यह है कि इस बार अमेरिका 15 अगस्त को राष्ट्रीय उत्सव की तरह मनायेगा और अमेरिका की संसद में इस आशय का प्रस्ताव पेेश किया गया है जिसे वहां की दोनों पार्टियों का अनुमोदन भी मिला है और उन्होंने इस आशय का रेजोल्यूशन भी अपनी संसद में पास किया है।
क्या आपको लगता है कि विश्व में भारत का कद ऊंचा हो रहा है ❓
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार के नेतृत्व में अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने भारत के स्वतंत्रता दिवस को दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के राष्ट्रीय उत्सव दिवस के रूप में घोषित करने के लिए प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया है।
प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जून को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर आए थे और उन्होंने दोनों देशों के समान हितों और स्वतंत्रता, लोकतंत्र, बहुलतावाद, कानून के शासन, मानवाधिकार के सम्मान के प्रति साझा प्रतिबद्धताओं के आधार पर विश्वास और आपसी समझ को एक नए स्तर पर स्थापित किया।
प्रस्ताव में कहा गया है कि भारतीय विरासत वाले अमेरिकी नागरिक देश में सार्वजनिक जीवन को सरकारी अधिकारी, सैन्यकर्मी और कानून लागू करने वाले अफसर बनकर बढ़ाते हैं। यह लोग अमेरिकी संविधान के सिद्धांतों का समझदारी से पालन करते हैं। देश की अनेकता को समृद्ध करने में अहम योगदान देते हैं।
प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न को अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के साथ मनाया जाना जरूरी और अहम है। इससे दोनों देश उन लोकतांत्रिक सिद्धांतों की तस्दीक कर सकते हैं, जिनके आधार पर उनका जन्म हुआ था।