कर्नाटक के उडुपी वीडियो कांड में 3 मुस्लिम आरोपित लड़कियों को अदालत ने जमानत दे दी और भाजपा नेता ने इस जमानत के बाद सवाल किया तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.. क्या ये लोगों का वीडियो कांड से ध्यान भटकाने या, इस मामले पर बोलने वालों का मुंह बंद करने का खेल रचा जा रहा है?
कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु से भाजपा की एक महिला नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि इस मामले में गुरुवार (25 जुलाई 2023) को भाजपा नेता ने इस घटना से CM सिद्धारमैया की बहू और बीवी को जोड़ने का प्रयास किया।
ध्यान रहे कांग्रेस काल में ही अजमेर 92 का वह वीभत्स रेप कांड हुआ था और उसे भी दबा दिया गया था। और अब यह कांड कर्नाटक में भी कांग्रेस के शासनकाल में ही सामने आया है लेकिन इस पर किस प्रकार की कार्यवाही हो रही है वह सब देख ही रहे।
जिस घटना में साल भर तक हिंदू लड़कियों के वीडियो बनाए गए, कर्नाटक के गृहमंत्री ने उसे एक छोटी सी घटना बताया है। जिस घटना की चर्चा सड़क से संसद तक होनी चाहिए, उससे जुड़ी तीनों अरोपित छात्राओं को कोर्ट से भी जमानत मिल गई है। सवाल करने वाला लेकिन गिरफ्तार कर लिया जाता है।
25 जुलाई को कर्नाटक कॉन्ग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भाजपा पर इस मुद्दे में नमक-मिर्च लगा कर पेश करने का आरोप लगाया था। तब कॉन्ग्रेस ने उडुपी कॉलेज में छात्राओं की वीडियो शूटिंग वाली खबर को ‘फर्जी’ करार दिया था। इसी ट्वीट में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की राजनीति का जिक्र करते हुए कॉन्ग्रेस ने भाजपा द्वारा इस खबर में नमक-मिर्च लगा कर परोसने और कर्नाटक पुलिस द्वारा सही जाँच करके विरोधियों के मंसूबे नाकाम करने का दावा किया था।
इसी ट्वीट के जवाब में भाजपा महिला नेता शकुंतला ने 25 जुलाई को ही लिखा, “कॉन्ग्रेस के मुताबिक मुस्लिम छात्राओं द्वारा शौचालय में कैमरा लगा कर हिन्दू लड़कियों का वीडियो बनाना बच्चों का खेल है। सिद्धारमैया क्या आप सहमत हैं कि यह बच्चों का खेल है?”
शकुंतला ने ट्वीट में यह भी लिखा कि क्या CM सिद्धारमैया और उनकी पार्टी अपनी बहू और बीवी के साथ समान व्यवहार पर ऐसी ही प्रतिक्रिया देते? उन्होंने अपने ट्वीट में कॉन्ग्रेस के स्क्रीनशॉट को अटैच किया था। शकुंतला ने यही जवाब अपने फेसबुक पर भी शेयर किया था।
इस ट्वीट के वायरल होने के बाद कॉन्ग्रेस नेता हनुमानथार्या द्वारा बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में शकुंतला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने केस दर्ज करके शकुंतला को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में शकुंतला को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान शकुंतला भाजपा की महिला मोर्चा के साथ तमकुरु जिले के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन कर रही थीं। बताते चलें कि 27 जुलाई को भाजपा ने 3 मुस्लिम छात्राओं द्वारा हिन्दू लड़कियों का शौचालय में वीडियो बनाने के आरोप में राज्यव्यापी प्रदर्शन किया था।