एक तरफ देशद्रोही जिन्हें मोदी का स्वागत और भारत माता के नारे हजम नहीं हो रहे वो विदेशों में मोदी विरोधी होर्डिंग लगवा रहे हैं और दूसरी तरफ मोदी जी को विश्व भर में सर्वोच्च सम्मान मिल रहे हैं।
अब मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान: मिला भारत के प्रधानमंत्री मोदी को को । राष्ट्रपति अब्देल फतह ने ‘ऑर्डर ऑफ द नील’ से किया सम्मानित।
पीएम मोदी मिस्र की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान, रविवार (25 जून, 2023) को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने उन्हें देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नील’ से सम्मानित किया है।
9 वर्षों में मिले 13 राष्ट्रों से सर्वोच्च सम्मान, दुनिया भर में बढ़ा भारत का मान, दुनिया भर में गूंजा मोदी मोदी
जानिए कहां और कब मिला सर्वोच्च सम्मान
🏅25 जून, 2023 को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने उन्हें देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नील’ से सम्मानित किया है
🏅मई 2023 पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल सर बॉब डाडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’ से सम्मानित किया था।
🏅इसी दिन फिजी के प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका ने PM मोदी को ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया था।
🏅यही नहीं, पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरंगेल एस व्हिप्स जूनियर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च सम्मान ‘एबाक्ल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया था।
🏅दिसंबर 2021 में भूटान ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो’ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया था।
🏅साल 2020 में अमेरिकी सरकार ने पीएम मोदी को यूनाइटेड स्टेट आर्म्ड फोर्सेस अवार्ड ‘लीजन ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया था।
🏅सितम्बर 2019 में रूस ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ से सम्मानित किया था।
🏅अगस्त 2019 में बहरीन ने PM मोदी को ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ से सम्मानित किया था।
🏅अगस्त 2019 में संयुक्त अरब अमीरात पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वहाँ के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।
🏅जून 2019 में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सालेह ने PM मोदी को विदेशी गणमान्य नागरिकों को दिए जाने वाला देश का अपना सर्वोच्च सम्मान ‘रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ से सम्मानित किया था।
🏅फरवरी 2018 में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने पीएम मोदी को ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।
🏅जून 2016 में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार’ से सम्मानित किया था।
🏅अप्रैल 2016 में सऊदी अरब की यात्रा पर पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘किंग अब्दुलअजीज सैश’ से सम्मानित किया था।