Ghajiyabad: मामला गाजियाबाद, UP का है जहां एक हिंदू बच्चे का ब्रेनवाश एक गेमिंग ऐप के माध्यम से किया गया। भगोड़े कट्टरपंथी जाकिर नाईक से प्रभावित होकर मुस्लिम बन जाने की बात कबूली
जैन (हिंदू) बच्चे को एक गेमिंग ऐप के माध्यम से जेहादियों ने अपने जाल में फंसाया और उसका ब्रेनवाश कर उसका मतांतरण करवा दिया। युवक के पिता ने गाजियाबाद के कविनगर थाने में इसे लेकर एक शिकायत दर्ज कराई है, उन्होंने कहा कि उनका बेटा अब मस्जिद जाकर 5 वक्त की नमाज अदा करता है और घर में भी अजीब हरकतें करता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित परिवार कवि नगर थाना क्षेत्र के राजनगर में रहता है। पीड़ित पिता के अनुसार उनका नाबालिग बेटा जिम जाने के बहाने घर से 5 बार बाहर निकलता था। शक होने पर जब उन्होंने पीछा किया तो पता चला कि वह हर बार मस्जिद जाकर नमाज पढ़ता है। इस पर जब उन्होंने बेटे से बात की तो उसने इस्लाम अपनाने की बात करते हुए उसे बाकी धर्मों से बेहतर बताया।
पिता का आरोप है कि उनके बेटे के मोबाइल और लैपटॉप में दूसरे धर्म की सामग्री भी मिली है। पिता ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में खोजबीन की तो उन्हें पता चला कि उनका बेटा ऑनलाइन गेम खेलता था। इसी के जरिए वह मुंबई के बद्दो नाम के एक शख्स के संपर्क में आया था। पिता ने आरोप लगाया कि उसे गेमिंग के जरिए ही निशाना बनाया गया और उसका ब्रेनवाश किया गया।
पीड़ित व्यक्ति ने कहा है कि उनका बेटा अभी समझदार नहीं है। उसका ब्रेनवॉश कर उसे इस्लामिक गतिविधियों में शामिल किया गया है। अब वह घर छोड़कर मस्जिद के इमाम के साथ रहने की बात कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि संजय नगर के सेक्टर-23 स्थित मस्जिद में उनका बेटा नमाज पढ़ने जाता है, वहाँ के लोग भी धर्मांतरण के इस रैकेट में शामिल हो सकते हैं। यही नहीं उन्होंने अपने बेटे के देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने की भी आशंका जताई है।
क्या है समधान? कैसे बचेंगे हमारे बच्चे इस जेहाद के शैतानी खेल से?
कोई भी जेहाद हो उसका मुख्य कारण है "अज्ञान" "धर्म ज्ञान का अभाव"। जरा सोचिए जिस बच्चे या बच्ची को धर्म का ज्ञान होगा, उन्हें उचित संस्कार दिए जाएंगे तो क्या कोई भी अधर्मी उनका ब्रेनवाश कर पाएगा? क्या वो नाम बदलकर या कैसे भी फंसाने वाले जेहादियों को शिकार बनेगी? यदि समाज का हर सनातनी धर्म ज्ञान से पूर्ण होगा तो क्या वो विखंडित होंगे और जब संगठित होंगे तो क्या लैंड जेहाद या किसी भी प्रकार का जेहाद आसानी से हो पाएगा?
भले ही दोष किसीको भी दे दो, भले ही सरकार और प्रशासन कितने भी कड़े कानून बना दे लेकिन पूर्ण समाधान तो तभी होगा जब हमारे बच्चे धर्म ज्ञान प्राप्त करेंगे, जब उन्हें उचित संस्कार दिए जायेंगे और अपनी महान परंपराओं, रीति रिवाजों से उन्हें जोड़ा जाएगा।
ब्रेन वाश उसिका हो सकता है जिसका ब्रेन कुछ भी ग्रहण करने के लिए खाली हो...और ऐसा तभी हो सकता है जब बच्चों को उचित धर्म ज्ञान और। संस्कार नहीं दिए जायेंगे
यदि आप आपकी अपने बच्चों से प्रेम करते हैं और उन्हें उज्जवल भविष्य देना छाते हैं तो अच्छी पढ़ाई, के पहले धर्म ज्ञान दीजिए और उन्हें मनुष्य बनाइए।
कविनगर के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा है कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर संजय नगर सेक्टर-23 की मस्जिद के इमाम और मुंबई निवासी बद्दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। मामले की जाँच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।