धमकी तो देखो - न्याय नहीं मिला तो बन जाऊंगी हिंदू

0
शौहर के अलावा, देवर, जेठ सब रेप करते हैं और शौहर दूसरों के पास भेजकर भी धंधा करवाता है। ऐसी शिकायत करते हुए गर्भवती मुस्लिम महिला ने योगी बाबा से न्याय की गुहार लगाई और कहा की न्याय नहीं मिला तो हिंदू धर्म अपना लूंगी🤷🏻‍♂️


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक गर्भवती महिला ने देवर और जेठ पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं। महिला ने अपने शौहर पर भी पैसों के लिए दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लेगी।

मामला मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना इलाके के बेहड़ा सादात का है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वह बिजनौर की रहने वाली है और पाँच साल पहले उसका निकाह अलीशेर नाम के शख्स के साथ हुआ। शादी के बाद से ही पति दहेज को लेकर परेशान करने लगा। माँग पूरी नहीं हुई तो उसने दूसरा रास्ता निकाला। आरोप है कि पति के साथ-साथ देवर और जेठ भी महिला के साथ जबरन संबंध बनाने लगे।
ट्वीट के लिए इमेज पर क्लिक करें

इतना ही नहीं, महिला ने आरोप लगाया कि उसके शौहर ने पैसों के लालच में उसे दूसरे मर्दों के पास भी भेजना शुरू कर दिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 6 महीने की गर्भावस्था के दौरान देवर और जेठ ने उसका बलात्कार किया। तंग आकर महिला ने पुलिस में शिकायत दी लेकिन आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुँचकर सीनियर पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की माँग की। साथ ही महिला ने पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी से भी न्याय की गुहार लगाई। महिला ने कहा कि मेरे गुनहगराों को सजा दिलाई जाए। महिला का कहना है कि वह 3 महीने से पुलिस के चक्कर काट रही है। यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लेगी। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जाँच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
© Copyright All rights reserved-2023
प्रशासक समिति