ICE CREAM , Vandey VEG OR NON VEG | आइस क्रीम, कैंडी शाकाहार या मांसाहार
नॉनवेज होती हैं ज्यादातर आइसक्रीम
अगर आप यह समझते हैं कि सारी आइसक्रीम शुद्ध वेजीटेरियन होती हैं, तो आप गलत हैं।
एफएसडीए व मध्यप्रदेश के जबलपुर में विशेषज्ञों ने यह खुलासा किया है कि स्थानीय स्तर पर आइसक्रीम बनाने वाली कंपनियां आइसक्रीम में जिलेटिन का उपयोग करती हैं। जिलेटिन मांसाहार की श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों के अनुसार बिना जिलेटिन आइसक्रीम बन ही नहीं सकती।
जिलैटिन:
▪️जिलेटिन एक रंगहीन स्वादहीन खाद्य पदार्थ है जो कोलेजन से प्राप्त होता है।
▪️जिलेटिन एक प्रोटीन है जो जानवरों के ऊतकों में कोलेजन से प्राप्त होता है।
▪️यह एकमात्र प्रोटीन है जिसमें तरल पदार्थ को गाढ़ा करने की शक्ति होती है।
▪️जिलेटिन एक पायसीकारक के रूप में कार्य करता है।
आइसक्रीम में जिलेटिन:
▪️इसका उपयोग आइसक्रीम को नरम बनावट और ताजा रूप देने के लिए किया जाता है।
▪️यह बड़े क्रिस्टल के निर्माण को रोकता है।
▪️यह पानी की मात्रा को कम करके आइसक्रीम की स्थिरता बनाए रखने में भी मदद करता है।
▪️आइसक्रीम एक कोलाइड है और कोलाइड को स्थिर करने के लिए जिलेटिन मिलाया जाता है।
▪️इस प्रकार, आइसक्रीम में जिलेटिन की मुख्य भूमिका एक नरम बनावट प्राप्त करना है।
हालांकि कुछ आइसक्रीम निर्माताओं का दावा है कि उनके सभी फ्लेवर नॉनवेज नहीं हैं। उनका कहना है कि कई फ्लेवर वेज भी हैं, लेकिन आइसक्रीम खाने वाले कभी वेज या नॉनवेज के नाम से आइसक्रीम नहीं मांगते, बल्कि पसंद का फ्लेवर बताते हैं। ऐसे में केवल स्वाद के फेर और जानकारी के अभाव में लोग मांसाहारी बन रहे हैं। कई फ्लेवर ऐसे भी हैं, जिनमें अंडा मिक्स होता है।
सरकार को भी पता है कि आइसक्रीम में नॉनवेज का उपयोग होता है, इसलिए आइसक्रीम निर्माताओं को निर्देश दिए गए कि आइसक्रीम पैकिंग पर शाकाहारी होने पर ग्रीन निशान और मांसाहारी होने पर लाल निशान बनाएं, लेकिन स्वाद के फेर में शायद ही कोई हो जो आइसक्रीम पैकिंग पर निशान देखता हो।
क्या आपके बच्चे जो कैंडी खा रहे हैं वो भी मांसाहार हैं? कैंडी या सुवर का मांस?
ये वीडियो जरूर देखें👇👇