मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अवेश खान नाम के एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू लड़कियों को प्रेम संबंधों में फंसाया और उनके अश्लील वीडियो बना लिए। अवेश खान के फोन से कई हिंदू लड़कियों के ऐसे अश्लील वीडियो मिले हैं।
जब एक 20 वर्षीय हिंदू युवती को उसकी असलियत का पता चला, तो उसने उससे सारे संबंध तोड़ लिए। इससे नाराज होकर अवेश खान ने युवती को उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी।जब वह युवती के घर पहुंचा, तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

