म्यांमार की युवतियों को बांग्लादेश से डंकी रूट के जरिए भारत लाकर कश्मीर में शादी और घरेलू कामों के लिए बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन से मुबीन और अलीगढ़ से मोहम्मद हसन की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। इस गिरोह के मुख्य आरोपी मोहम्मद अली हमदुल्ला का आधार कार्ड हैदराबाद के पते पर बना मिला है, जिसकी जांच की जा रही है कि विदेशी नागरिक के लिए यह फर्जी आईडी किसने बनवाई।
भारत को चारों तरफ से घेरा जा रहा है देश में अराजकता फैलाने का प्रयास हो रहा है .. देश के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। काम पर रखों किसी को तो पूरी जांच पड़ताल करके वरना कुछ पैसे बचाने के चक्कर में आप अपना सब कुछ गंवा बैठोगे.. और देश में अराजकता फैलाने वालों को पहचान उनसे भी सावधान रहें
#HumanTrafficking #Myanmar #Gwalior #DunkiRoute #CrimeNews

