उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां परिजनों ने एक मुस्लिम युवक पर उनकी नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसाने और उसका ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाया है। पुलिस के पास जाने और पुलिस भी सुलह की बात कर रही है जबकि जेहादियों की मानसिकता से पूरी दुनिया परिचित है
पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी बाबू हाशमी नाबालिग लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था और शादी न करने पर उसके अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस संवेदनशील मामले में पीड़ित मां ने पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रिंगरोड चौकी पुलिस ने उनकी फरियाद सुनने के बजाय उन पर सुलह-समझौता करने का दबाव बनाया। स्थानीय पुलिस से न्याय न मिलने पर बेबस मां ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती साझा कर उच्च अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है, जिसके बाद लखनऊ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
#lucknowwale #LucknowNews #ThakurganjPolice
#CrimeBranchLucknow #UPPolice

