सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया से करने वाला स्टालिन जिसकी पार्टी अब सत्ता से तमिलनाडु की जनता द्वारा बाहर फेंक दी गई है वह फिर वही गलती दोहरा रहा है। एक बार फिर स्टालिन ने अपनी जुबान से सनातन धर्म के विरुद्ध जहर उगला है। ये उस सनातन को खत्म करने की बात कर रहा जिसका न आदि है और ना ही अंत संभव है...सनातन को खत्म करने वाले खुद अपने विनाश की तरफ आगे बढ़ रहे है...
डीएमके नेता उदयनिधि बतौर नेता प्रतिपक्ष तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने सनातन को फिर से खत्म करने की पैरवी की. उदयनिधि ने ये बातें सीएम विजय के सामने कही. इस बयान के बाद बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में DMK को भारी शिकस्त मिली है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, "उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के राहुल गांधी हैं, जो बांटने वाली नफरत की पॉलिटिक्स करते हैं
वहीं शिवसेना UBT नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि सनातन धर्म वह है जो न कभी पैदा हुआ और न कभी नष्ट होगा. यह अनादि है, अनंत है और शाश्वत है.
बता दें कि पिछली बार जब उदयनिधि के बयान पर हंगामा हुआ तो उन्होंने कहा था कि वे जातिगत भेदभाव के बारे में बोल रहे थे और वे ऐसा बार बार करते रहेंगे.

