उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित महाभारतकालीन लाक्षागृह को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने लाक्षागृह को वक्फ संपत्तियों की सूची से आधिकारिक रूप से हटा दिया है। इसके साथ ही ‘उम्मीद पोर्टल’ पर इसे दरगाह के रूप में दर्ज की गई जानकारी भी समाप्त कर दी गई है।
गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक स्थल को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। हिंदू पक्ष इसे महाभारतकालीन लाक्षागृह मानता रहा, जबकि मुस्लिम पक्ष ने इसे दरगाह और कब्रिस्तान बताया था। मामले में वर्षों तक न्यायालय में सुनवाई चली।
ऐसे ना जाने और कितने हमारे ऐतिहासिक स्थान वक्फ ने कब्जा रखे हैं, उन सबको मुक्त करवाया जाना चाहिए
कितना दुर्भाग्यपूर्ण है के हिंदुओं को अपनी ही ऐतिहासिक धरोहर वापस पानीके लिए लुटेरों और उनके वंशजों से लड़ना पड़ रहा हु।
सत्य की विजय
#Lakshagriha #Mahabharata




