देहरादूनके बूढ़ी नयागांव, शिमला बायपास रोड की इस घटना ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और बच्चियों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, जालंधर की 13 वर्षीय एक लड़की पिछले एक हफ्ते से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लड़की देहरादून में है।
इसके बाद पीड़ित परिवार ने देहरादून में बजरंग दल से संपर्क किया। प्रेम नगर स्थित एक घर में पहुंचने पर वहां कई नाबालिग लड़कियां मिलीं, जिनमें लापता लड़की भी शामिल थी। मौके पर सभी बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पुलिस की मदद से उनके परिवारों से संपर्क कराया गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस नेटवर्क के पीछे जुड़े लोगों की तलाश जारी है।
अभिभावकों से अपील:
अपने बच्चों पर नजर रखें, उनकी गतिविधियों और संपर्कों के प्रति सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

