क्या अन्ना ने आंदोलन नही किया? क्या रामदेव बाबा ने नही किया?
लेकिन न उन्होंने उपद्रव किया, न देश को गाली दी, न पुलिस पर हमला किया, न प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रप्रतीकों का अपमान किया। उन्होंने उल्टा जनता में अपनी बात रखी और जनता का समर्थन भी उन्हें मिला।
कथित किसान आंदोलन में आज जनता का इन को कोई समर्थन नही है सिवाय विपक्षी पार्टियों के। वही इनसे हिंसा करवाना चाह रही है क्योंकि उनको भी जनता समर्थन नहीं करती है। अगर इनके मुद्दे इतने ही वास्तविक होते तो आप पूरे देश मे उसकी हवा देख रहे होते।
ये तो साफ साफ मोदी की पॉपुलैरिटी के ग्राफ को नीच लाने की बातें कर रहे हैं... क्या ये किसानों का एजेंडा हो सकता है?
और भूलें नही कि जब रामदेव बाबा का आंदोलन हो रहा था जंतर मंतर में और सब शांति से बैठ आंदोलन कर रहे थे तब कांग्रेस ने वहां रामदेव बाबा को मारने का प्रयास किया था रात दो बजे जो आज कह रही कि उपद्रवियों पर आंसू गैस बरसाई जा रही है।