अत्यंत ही चिंताजनक और शर्मनाक स्थित है समाज के लिए। अब छोटे छोटे बच्चे हैवानियत को अंजाम दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गोंडा में 2 नाबालिक बच्चे जिनकी उम्र 8 वर्ष और 10 वर्ष बताई जा रहे हैं उन्होंने 1 5 वर्षित बच्ची का सामूहिक बलात्कार किया और इसके पीछे का कारण हैं पोर्न देखना। आप सोचिए आजकल बच्चों को उनके माता पिता उचित संस्कार तो दे नहीं पाते लेकिन मोबाइल जरूर दे देते हैं जिससे बच्चे समाज के लिए खतरा बन जाते हैं।
जब छोटे छोटे बच्चे ऐसे अपराध करेंगे तो क्या उसका करना उसके गैर जिम्मेदार माता पिता नही होंगे? ऐसे मामलों में इन मातनपिता को सजा दी जानी चाहिए जो अपने कर्तव्यों को ठीक से नहीं निभाते। उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहाँ एक नाबालिग लड़के ने अपनी बहन को ही हवस का शिकार बना लिया। फिर उसने वारदात के खुलासे के डर से लड़की को मार भी डाला। आजकल कई ऐसी घटनाएँ सामने आई हैं, जहाँ पॉर्न फ़िल्में देख कर बच्चों ने किसी नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया।
उत्तर प्रदेश के गोंडा में अश्लील फिल्म देखने के बाद 2 बच्चों ने मिल कर एक बच्ची का सामूहिक बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने वाले बच्चों की उम्र मात्र 8 साल और 10 साल है। घटना एक प्राइवेट स्कूल में हुई, जहाँ ये बच्चे पढ़ाई करते थे। उन दोनों ने पढ़ाई करने की जगह मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखनी शुरू कर दी। इसके बाद लंच ब्रेक के दौरान उन्होंने अपने साथ पढ़ने वाली एक बच्ची को ही शिकार बनाया। यूपी पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।
स्थानीय SP ने जानकारी दी है कि घर पहुँचने के बाद बच्ची ने अपने परिजनों को बताया कि उसके साथ क्या हुआ है। जब परिजन उसे लेकर स्कूल पहुँचे तो स्कूल प्रबंधन ने उनकी एक न सुनी और उन्हें वहाँ से भगा दिया। स्कूल प्रशासन का कहना था कि विद्यालय को बदनाम करने के लिए झूठा आरोप लगाया जा रहा है। इसके बाद परिजन थाने पहुँचे और वहाँ शिकायत दी। इस आधार पर पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया। शनिवार (10 फरवरी, 2024) को लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया।
पुलिस ने इस घटना में शामिल दोनों आरोपित नाबालिगों को पकड़ लिया है। उन्हें बाल सुधार गृह में भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि दोनों ने इस अपराध को कबूल भी कर लिया है। नाबालिगों ने बताया है कि पॉर्न फ़िल्में देख कर उन्होंने ऐसा किया। बच्ची को स्कूल के पीछे ले जाकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद वो दोनों घर चले गए थे। वहाँ वो डरे-सहमे घर में छिपे हुए थे। पीड़िता ने उन दोनों की पहचान भी कर ली है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में सूजन आ गई थी, कपड़े बदलते वक्त माँ को इसका पता चला।
दोनों बच्चों को बाल सुधार गृह में भेजे जाने से पहले जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। बच्ची की उम्र मात्र 5 साल बताई जा रही है