मोदी युग में पहले भी कई गुलामी की निशानियां को खत्म किया गया और हर बार एक खास वर्ग को जो अब अपने आप को I.N.D.I.A या उसका समर्थन कहता है उन्हें बहुत तकलीफ हुई है। भाजपा के मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत इस नाम पर आपत्ती जताने वालों से सीधे सीधे सवाल किए और जो अफवाह उड़ाई जा रही है उसका भी खंडन किया।
उन्होंने कहा, “मैं भारत सरकार में मंत्री हूँ। इसमें नया कुछ भी नहीं है। G20-2023 (ब्रांडिंग, लोगो) पर भारत और इंडिया दोनों लिखा होगा। तो फिर भारत नाम पर आपत्ति क्यों? भारत से किसी को आपत्ति क्यों है? इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है कि वे दिल से इंडिया या भारत के खिलाफ हैं। विलायत में जाते हैं तो भारत की निंदा करते हैं। जब वे भारत में होते हैं तो उन्हें भारत के नाम पर आपत्ति होती है।”
वीरेंद्र सहवाग ने ये भी कहा कि ये काफी पहले किया जाना चाहिए था, हमें हमारे देश का नाम फिर से आधिकारिक रूप से केवल ‘भारत’ रखा जाना चाहिए था। उन्होंने BCCI और इसके सेक्रेटरी जय शाह से अपील की कि ODI क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेटरों की जर्सी पर ‘India’ की जगह ‘भारत’ लिखा हो। मंगलवार (5 सितंबर, 2023) को वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की भी घोषणा हुई है। टीम की जीत की कामना करते हुए सहवाग ने लिखा कि इसे ‘टीम भारत’ कहा जाना चाहिए।
अमिताभ बच्चन ने भी अपनी ‘T 4759’ नामक ट्वीट में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वाला इमोजी लगाया और लिखा, “भारत माता की जय।” इससे ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन भी देश का नाम सिर्फ ‘भारत’ रखे जाने और ‘India’ हटाए जाने से खुश हैं।
यदि आप भी भारत इस नाम का समर्थन करते हैं तो आगे से कहीं भी इंडिया की जगह भारत ही लिखें ✊