धारा 370 जो जम्मू और कश्मीर के लिए एक भयानक नासूर बनी हुई थी मोदी सरकार ने 05 अगस्त 2019 को उसे हटा दिया और जम्मू कश्मीर को नई दिशा दी। आज जम्मू और कश्मीर की दिशा और दशा बदल चुकी है, आतंक का सफाया हो रहा है, उद्योग धंधे बढ़ रहे हैं, घाटी में शांति का माहौल है और शान से तिरंगा फहराया जाता है।
वही 05 अगस्त 2020 को करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र , लगभग 500 के संघर्ष और अनेकों रामभक्तों के बलिदान के बाद राम मंदिर की आधारशिला रखी गई। ये दिव्य और भव्य राम मंदिर जल्द तैयार होगा और रामभक्त अपने प्रभु के दिव्य दर्शन कर पाएंगी।
आइए इस पावन दिवस पर हम सभी हमारी आस्था के केंद्र अयोध्या मंदिर के लिए संध्याकाल में 5 दीपक अवश्य प्रज्वलित करें।
5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर में हुई नए युग की शुरुआत
संसद का मानसून सत्र चल रहा था और तारीख थी 5 अगस्त, 2019। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा के सदस्य है और आशा की जाती है कि वे लोकसभा में आएंगे। लेकिन वह उस दिन लोकसभा नहीं बल्कि राज्यसभा का रुख कर गए। स्पीकर चेयर पर राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडु बैठे हुए थे। सभापति से इजाजत मिलने के बाद अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के आर्टिकल 370 पर बोलना जैसे ही शुरू किया, उसी दौरान विपक्ष में बैठे गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस के नेताओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस दौरान अमित शाह जम्मू-कश्मीर के नए युग का आगाज कर रहे थे।
अमित शाह ने 5 अगस्त, 2019 को सदन में ऐलान किया था कि धारा 370 को भारत के राष्ट्रपति की सिफारिश पर जिस दिन से यह गजट प्रकाशित किया जाएगा उस दिन से अनुच्छेद 370 के कोई भी खंड राज्य में लागू नहीं होगा। शाह ने इसी के साथ अपनी दूसरी घोषणा करते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बनेगा और लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा। शाह की इन दो घोषणा से राज्यसभा में हंगामा मच गया था।
अमित शाह ने कश्मीर को लेकर एक ऐसा बयान दिया था, जिसके बाद तालियों से पूरा राज्यसभा गूंज उठा था। सदन में जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा, 'कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, कश्मीर मामले पर संसद ही सर्वोच्च है। कश्मीर को लेकर नियम कानून और संविधान में बदलाव से कोई नहीं रोक सकता। रही बात कश्मीर की तो जब मैं जम्मू कश्मीर कहता हूं तो उसमें पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन भी शामिल है। भारत का हिस्सा है। कश्मीर के लिए हम जान दे देंगे क्या बात करते हैं आप। क्या कांग्रेस PoK को भारत का हिस्सा नहीं मानती है?
5 अगस्त, 2019 को अमित शाह के ऐलान के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। धारा 370 के मुताबिक, भारत की संसद को जम्मू कश्मीर के लिए रक्षा, विदेश मामले और संचार के विषय में कानून बनाने का अधिकार चाहिए होता था। इसके अलावा किसी अन्य मुद्दे पर कोई कानून लागू करवाने के लिए केंद्र सरकार को राज्य सरकार का अनुमोदन चाहिए होता था।
5 अगस्त, 2020 को रखी गई राम मंदिर की आधारशिला
5 अगस्त, 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन कर आधारशिला रखी थी। उल्लेखनीय है कि 9 नवंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण के पक्ष में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। राम मंदिर का इतिहास 1 या 2 साल का नहीं ब्लकि 492 साल पुराना है। अयोध्या जमीन विवाद को सुलझाने के लिए कई नेता आए और गए, लेकिन मोदी सरकार की सत्ता में ही यह ममुकिन हो सका कि देश के सबसे लंबे चलने वाले केस पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुना डाला। 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया।
जानकारों की मानें तो राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए 5 अगस्त का दिन बहुत ही शुभ माना गया था। भूमि पूजन का आरंभ धनिष्ठा नक्षत्र में शुरू किया गया और समापन शतभिषा नक्षत्र में हुआ था। भूमि पूजन अभिजीत मुहूर्त में किया गया था और इसी मुहूर्त में भगवान राम का जन्म हुआ था। रामचरित मानस में भगवान राम के जन्म और मुहुर्त के बारे में लिखा गया है।