कांग्रेस सरकार मणिपुर को लेकर हमलावर है लेकिन वास्तविकता ये है की कांग्रेस के राज में ही महिलाएं सबसे अधिक असुरक्षित होती हैं, बाकी देश में भूतकाल में ऐसे अनेकों कांड हुए हैं कांग्रेस के राज में जो अक्षम्य हैं। जैसे कश्मीरी हिंदुओं पर अत्याचार, अजमेर में 1992 का भयानक कांड, और ध्यान से देखेज तो मणिपुर की स्थिति में भी कांग्रेस का अहम रोल दिखाई देगा।
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। राजेंद्र गुढ़ा 21 जुलाई को उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने राज्य में महिलाओं की हालत को लेकर अपनी ही सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि कहा था कि मणिपुर मामले की बजाए हमें अपने गिरेबा झांकना चाहिए।
राजेंद्र गुढ़ा ने कहा था, "यह सच है और इसे स्वीकार करना चाहिए कि हम महिला सुरक्षा में विफल रहे हैं। मणिपुर के बजाय हमें अपने अंदर झांकना चाहिए कि राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं।" राजेंद्र गुढ़ा के इस बयान के बाद से अशोक गहलोत सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर काफी किरकिरी हो रही है। वहीं अब गहलोत सरकार ने उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया है।