केरल के मलप्पुरम जिले के तानुर इलाके में थूवलथीरम समुद्र तट के निकट रविवार 7 /5/ 2023 की शाम एक नाव (हाउसबोट) पलट गई थी। इसमें सवार महिलाओं और बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई थी।
तानूर के मछुआरे और नाव संचालक मामुजिन पुरैक्कल मुहाजिद ने कहा है कि 23 अप्रैल को पुल का उद्घाटन करने के लिए मंत्री पीए मुहम्मद रियाज और वी अब्दुरहीमन आए थे। तब उसने अटलांटिक नाव के रजिस्ट्रेशन को लेकर शिकायत की थी। इस पर वी अब्दुर रहमान ने उसे डाँट दिया था। वहीं, पीए मोहम्मद रियाजने उसकी शिकायत की ओर ध्यान नहीं दिया था।
अगर इन नेताओं ने लापरवाही नहीं की होती और मछुआरे की बात सुन ली होती तो यह हादसा होने से टल जाता और जो लोग इस हादसे के शिकार हुए हैं वह जीवित होते।
यानी यह कहा जा सकता है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का कारण यही नेता है, प्रशासन को चाहिए कि ऐसे नेताओं पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें।
CM पिनाराई के दामाद हैं मंत्री मोहम्मद रियाज
गौरतलब है कि केरल के लोक निर्माण एवं मत्स्य पालन मंत्री पीए मोहम्मद रियाज सीएम पिनाराई विजयन के दामाद हैं। मोहम्मद रियाज डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) से जुड़े हुए थे और उनका विवादास्पद इतिहास रहा है। रियाज पर केरल में हिंसक घटनाओं की साजिश रचने का भी आरोप है।
तानूर में नाव पलटने से हुए हादसे को गंभीर चूक बताते हुए भाजपा ने मत्स्य पालन मंत्री पीए मोहम्मद रियाज से इस्तीफा माँगा है। केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा:
“रियाज को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। यदि सही तरीके से कार्रवाई की गई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। केरल में केवल बयानबाजी और विज्ञापन ही होते हैं। राज्य में कितनी नाव हैं, इसका कोई आधिकारिक आँकड़ा नहीं है। इस हादसे की सही तरीके से जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।”
केरल के लोक निर्माण एवं मत्स्य पालन मंत्री पीए मोहम्मद रियाज की एक और पहचान है – गौमांस से जुड़ी हुई। ये वही शख्स हैं, जिन्होंने सरेआम खुली सड़क पर ‘गौमांस पकाओ’ जैसा आयोजन करवाया था।