कानपुर में ईद की नमाज सड़क पर पढ़ने पर 1700 लोगों के खिलाफ 3 थानों में FIR दर्ज हुई है। पुलिस का आरोप है कि रोक के बावजूद 22 अप्रैल को जाजमऊ, बाबूपुरवा और बड़ी ईदगाह बेनाझाबर के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ी गई। जाजमऊ में 200 से 300, बाबूपुरवा में 40 से 50, बजरिया में 1500 नमाजियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इनमें ईदगाह कमेटी के सदस्य भी शामिल हैं।
22 अप्रैल को ईद के दिन सुबह 8 बजे ईदगाह में नमाज शुरू होने से ठीक पहले अचानक हजारों की भीड़ ईदगाह के सामने सड़क पर जमा हो गई। रोक के बावजूद सभी ने सड़क पर चटाई बिछाकर नमाज पढ़नी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, इसके बाद भी वे नहीं माने।
इस दौरान जिले में धारा-144 भी लागू थी। इसके चलते चौकी प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने ईदगाह कमेटी के सदस्यों और वहां नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज से सड़क पर नमाज पढ़ने वालों की पहचान की जा रही है।
मरकजी ईदगाह बेनाझाबर में भी रोक के बावजूद सड़क पर नमाज पढ़ने पर ईदगाह कमेटी और उसके सदस्यों समेत 1500 लोगों के खिलाफ बजरिया थाने में FIR दर्ज की गई। इसमें कहा गया- पुलिसकर्मियों के मना करने के बाद भी लोगों ने सड़क पर बैठकर नमाज पढ़ी, जिससे ट्रैफिक रुक गया और जाम लगने लगा।
FIR कानून और संविधान के अनुशार हुयी लेकिन , FIR के बाद विक्टिम कार्ड खेला जा रहा है और सीसी बीच अतीक अहमद के मरने का दर्द भी झलक रहा है
FIR पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने नाराजगी जताई है। बोर्ड के सदस्य मो. सुलेमान ने कहा, ''एक संप्रदाय विशेष को टारगेट किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि राष्ट्र किसी एक धर्म का हो गया है।
मो. सुलेमान ने कहा- हमारा समाज संविधान से चलता है। संविधान का आर्टिकल-19 सभी समुदायों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चीजों का संरक्षण करता है, लेकिन यह सरकार तो संविधान से चल ही नहीं रही है। योगी की सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है।
उन्होंने कहा- सरकार ऐसे-ऐसे काम कर रही है कि पुलिस कस्टडी में लोग मार दिए जा रहे हैं। पुलिस वाले देखते रहे। मारने वालों पर गोली नहीं चलाई, ये सब हो रहा है। फर्रुखाबाद में प्लेटफॉर्म पर लोगों ने नमाज पढ़ ली, तो कहां अशांति फैल गई? जनता ने कुछ नहीं किया, पुलिस वालों ने किया। मुरादाबाद में छत पर तरावीह पढ़ ली, तो FIR दर्ज हो गई।