जैसे आघात इस समय हिन्दुओं पर हो रहे हैं यदि उसके २-४ % भी अन्य मजहब या पंथ पर होते तो देश ही नहीं पूरा विश्व सुलग उठता , लेकिन हिन्दुओं की स्थिति पर किसीको कोई ख़ास असर नहीं पड़ता , और फिर हिन्दू आक्रोश रैली भी निकाल दें तो माननीय को इतनी दिक्कत होती है की वो महाराष्ट्र सरकार को नपुंशक बोल देते हैं .. आखिर क्यों हमारा सुप्रीम कोर्ट हिन्दुओं के विरूद्ध हो रही घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए कठोर टिप्पणी नहीं करता ये प्रश्न हिन्दुओं के मन मस्तिष्क में नासूर की तरह चुभ रहा है.
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक हिन्दू मंदिर और उसमें मौजूद देवी-देवताओं की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने की खबर है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपितों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
जिस मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति को तोड़ा गया है, उस गाँव का नाम हाउस गणेश है। इस घटना के बाद भाजपा ने आंध्र प्रदेश की YSR सरकार पर हिन्दू विरोधी होने का आरोप लगाया है। घटना सोमवार (3 मार्च, 2023) की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला गुंटूर जिले के फिरंगीपुरम क्षेत्र का है। यहाँ हाउस गणेश नाम के गाँव में एक हिन्दू मंदिर है जो वहाँ के स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है। मंदिर में तमाम हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियाँ है। आरोप है कि 3 मार्च को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर में घुस कर तोड़फोड़ की है। इसी के इस तोड़फोड़ में मंदिर को नुकसान हुआ है। हमलावर ने मंदिर में मौजूद भगवान गणेश की मूर्ति को भी तोड़ डाला। जब इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वो नाराज हो गए।
बताया गया है कि भगवान गणेश की मूर्ति के कई टुकड़े कर दिए गए थे। इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो वो मौके पर पहुँची। अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी गई है। क्षतिग्रस्त मंदिर की तोड़फोड़ सही करवाई जा रही है और मूर्तियों को फिर से स्थापित करवाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि असामाजिक तत्वों की पहचान जल्द कर के आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने लोगो से संयम बरतने की भी अपील की है।
इस मामले पर नाराजगी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आंध्र प्रदेश की YSR सरकार पर हिन्दू विरोधी होने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता सुनील देवधर के मुताबिक, YS जगन मोहन रेड्डी सरकार में हिन्दू मंदिरों को निशाना बनाने की यह पहली घटना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस से पहले भी आंध्र प्रदेश में कई मंदिरों को निशाना बनाया गया है लेकिन उन मामलों में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आंध्र के मुख्यमंत्री को भाजपा ने हिन्दू विरोधी करार दिया है।